{"_id":"5723a34b4f1c1b3969a91887","slug":"loot-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी से डेढ़ लाख की छिनैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी से डेढ़ लाख की छिनैती
BEARU, AMAR UJALA, MAU
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
ठेकेदार और आईपीएच अधिकारियों के अलावा इस मामले में संलिप्त अन्य लोगों पर भी केस चलाया जा सकता है।
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा स्थित यूनियन बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी से डेढ़ लाख रुपये छीनकर बाइक सवार उचक्के फरार हो गए। पीड़ित के चिल्लाने पर कुछ देर बाद मौके पर आए बाइक सवारों ने मुहम्मदाबाद गोहना तक पीछा किया लेकिन उचक्कों का कोई पता नहीं चला।
सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाल ने जांच पड़ताल की। एक संदिग्ध युवक को चिह्नित कर जांच में अभी पुलिस लगी हुई है। शिक्षा अधिकारी ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव निवासी सुरेश लाल श्रीवास्तव शिक्षा विभाग के रिटायर्ड सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी हैं। वह मुहम्मदाबाद गोहना करहां मार्ग पर देव स्थान के पास मकान बनवाकर रहते हैं। शुक्रवार को वह अपनी शिक्षिका पत्नी के साथ कस्बा के यूनियन बैंक से तीन लाख रुपये निकालकर रिक्शा से वापस अपने घर जा रहे थे। दिन में लगभग दो बजे जब वह अपने घर के पास रिक्शा से उतरकर रिक्शा चालक को किराया दे रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ से आए बाइक सवार दो युवकों ने रिक्शा के पास जाकर सीट पर रखा रुपयों से भरा बैग छिन लिया और मुहम्मदाबाद कस्बा की तरफ ही फरार हो गये। यह तो संयोग था कि तीन लाख रूपयों में एक लाख रूपये उनकी पत्नी ने अपने पास और पचास हजार रुपये पिड़ित ने अपनी जेब में रखा था इसलिये उचक्कों के हाथ डेढ़ लाख रुपये ही लग सका।
घटना से हतप्रद एबीएसए सुरेश लाल ने शोर मचाया तो कुछ देर बाद वहां पहुंचे कुछ बाइक सवार युवकों ने रोडवेज तक पीछा किया लेकिन उचक्कों का कुछ पता नहीं चला। सूचना मिलने पर कोतवाल आरएस वर्मा ने मौके पर जाकर घटना की जांच पड़ताल करना शुरू की। पीड़ित की तहरीर पर दो अज्ञात उचक्कों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।