फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Long days of brothers wished

भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

Fri, 09 Nov 2018 11:45 PM IST
mau
mau Updated Fri, 09 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
Long days of brothers wished
भैयादूज पर शुक्रवार को नगर के मठियाटोला में भाई को तिलक लगाती बहन। - फोटो : mau
शहर और ग्रामीण इलाकों में भइया दूज और गोवर्धन पूजा धूम से मनाया गया। शुक्रवार को भाई की मंगल कामना को लेकर बहनों ने व्रत रखा और भगवान गणपति की पूजा की। भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनके लंबी उम्र की कामना की। अधिकांश भाइयों ने बहनों को उपहार भी दिया। जबकि गोवर्धन पूजा में भी लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।  
विज्ञापन


मान्यतानुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजभूमि के लोगों से गोवर्धन पर्वत की पूजा करने के लिए कहा था। भगवान इंद्र ने किसी बात से क्रोधित होकर ब्रजवासियों पर कहर ढाना शुरू कर दिया था, तभी भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर रक्षा की थी। तभी से गोवर्धन पूजा शुरू हो गई। इसी मान्यता के तहत भीटी, सहादतपुरा, मुंशीपुरा, ब्राह्मणटोला सहित दर्जनों मुहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं ने विधि विधान पूर्वक गोवर्धन पूजा की। साथ ही विभिन्न प्रकार के पकवान भी तैयार किया।  
विज्ञापन


मझवारा : क्षेत्र के पवनी, खैरा, मझवारा, मलेरीकोट, मूंगमास, सेमरीजमालपुर, लुदुही, लखनी सहित विभिन्न इलाकों में भैया दूज तथा गोवर्धन पूूजा का पर्व श्रद्घापूर्वक मनाया गया। बहनों ने व्रत रख कर भाइयों के लंबी उम्र की कामना की। इस अवसर पर अच्छे अच्छे पकवान बनाए गए। भाइयों ने छोटी बहनों को उपहार भी दिए। पर्व को लेकर लोगों में उत्साह रहा। भैया दूज को मनाने के लिए घरों में साफ सफाई कर के  गाय के गोबर से घर के फर्शो की पुताई की गई। पूरे दिन निर्जला व्रत रखने के बाद देर शाम बहनों ने भाइयों को भोजन कराने के बाद पारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिरैयाकोट : कस्बा मेें गोवर्धन पूजा तथा भइया दूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया।  पिपरीडीह : कहिनौर, उस्मानपुर, रैकवारडीह, बबुआपुर, ओन्हाइच, भार, रैकवारडीह में गोवर्धन पूूजा तथा भइया दूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। अमिला : कस्बा सहित क्षेत्र के खनिगह, बसवानपुर, सरया, बरकोला, चुम्मानार, हेमई, सोनाडीह में गोवर्धन पूजा तथा भइया दूज पर्व धूम से मनाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed