{"_id":"a14c570ff5e9235c6b4c73f01dfe7d49","slug":"lohia-village-villagers-happy-to-be-announced-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया गांव घोषित होने पर ग्रामीणों में हर्ष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया गांव घोषित होने पर ग्रामीणों में हर्ष
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Sun, 19 Apr 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के खुशामदपुर और टिपक्काबाद गांव को शासन द्वारा लोहिया गांव घोषित किए जाने पर ग्रामीणों में हर्ष है।
इसके लिए लोगों ने विधायक बैजनाथ पासवान का धन्यवाद किया। रविवार को गांव में उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर आयोजित समारोह में क्षेत्रीय विधायक ने ग्रामीणों ने आभार जताया।
गांव निवासी भोला यादव व कांग्रेस नेता वीरेंद्र तिवारी ने दलगत भावना से ऊपर उठकर गांव में होने वाले विकास कार्यों के लिए सपा विधायक का आभार जताया और स्वागत समारोह का आयोजन किया।
इस अवसर पर पासवान ने समारोह में मौजूद बिजली विभाग के अवर अभियंता, ग्राम विकास अधिकारी व अन्य अधिकारियों को समय सीमा के अंदर कार्य पूरा कराए जाने को कहा। इस अवसर पर विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष रामशब्द यादव, रामू यादव, मुमताज अहमद, महेन्द्र पासवान, चन्द्रभूषण यादव, आदि समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।