फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lohia village task Review

अपर आयुक्त ने देखा लोहिया गांव का हाल

Mon, 20 Apr 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Mon, 20 Apr 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Lohia village task Review
अपर आयुक्त आजमगढ़ मंडल पीके श्रीवास्तव ने सोमवार की शाम रानीपुर ब्लाक के डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम मिर्जापुर एवं मुहम्मदाबाद गोहना के नरौनी गांव में विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने के लिए निर्देशित किया। चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। चौपाल में जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



डा.राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम मिर्जापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर लगी चौपाल में अपर आयुक्त आजमगढ़ मंडल पीके श्रीवास्तव ने लोगों की समस्या सुनी।


चौपाल में सबसे ज्यादा समाजवादी पेंशन के मामले प्रकाश में आए और लोगों ने पेंशन न बनने की बात कही। अपर आयुक्त ने चौपाल के दौरान ही गांव में बन रहे आवास, शौचालय, आरसीसी रोड सहित समाजवादी पेंशन की प्रगति के बारे में अधिकारियों और ग्रामीणों दोनों से जानकारी ली।
विज्ञापन



उन्होंने प्राथमिक स्कूल के बच्चों से मिड डे मील बनने के बारे में पूछताछ किया। चौपाल के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक योजना डा.राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे में इस योजना के तहत सभी योजनाओं को लाभ इस गांव के लोगों को मिलना है, ऐसे में इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चौपाल के दौरान  सीडीओ गिरीजेश त्यागी,  परियोजना निदेशक हरिचरन ,डीपीआरओ दिनेश सहित जिले के सभी आला अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed