फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Locks were opened in the presence of witnesses, searches were conducted and goods were seized.

Mau News: गवाहों की मौजूदगी में खोले गए ताले, ली तलाशी, सामान जब्त

Fri, 13 Feb 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Locks were opened in the presence of witnesses, searches were conducted and goods were seized.
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मिल्लतनगर में मदरसे के पूर्व शिक्षक शमसुल हुदा खान के अस्थायी आवास पर बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। यह कार्रवाई उप निदेशक, प्रवर्तन निदेशालय, लखनऊ की ओर से जारी आदेश के क्रम में सहायक निदेशक (पीएमएलए) जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में की गई। तलाशी के दौरान परिसर में मिले दस्तावेजों एवं सामान की जांच कर सूची तैयार की गई और जब्ती की कार्रवाई की गई। शमशुल हुदा पर ब्रिटेन की नागरिकता लेने के बावजूद भारत में वेतन और सेवानिवृत्ति का लाभ लेने का आरोप है।कार्रवाई के दौरान पंच गवाह के रूप में सौम्य कुमार राय (सहायक प्रबंधक अधिकारी, इंडियन बैंक) एवं साहिल जिंदल को बुलाया गया। टीम बुधवार की सुबह 7.30 बजे परिसर में पहुंची। पड़ोसियों से पता चला कि परिसर की चाबी अकील अहमद के पास रहती है। सूचना पर 9.30 बजे अकील अहमद मौके पर पहुंचे। प्राधिकार पत्र पढ़कर सुनाए जाने के बाद अकील अहमद की मौजूदगी में मुख्य द्वार खोला गया। ग्राउंड फ्लोर पर तीन कमरे और दो बाथरूम तथा प्रथम तल पर एक कमरा, एक हाॅल और एक बाथरूम है, जिन पर ताले लगे थे। चाबियां उपलब्ध न होने पर अकील अहमद की अनुमति से स्थानीय ताला मिस्त्री वीरेंद्र पटवा को बुलाया गया। उन्होंने 10.35 बजे पहुंचकर पंच गवाहों की उपस्थिति में चाबियां तैयार कीं। एक सरकारी स्वीकृत मूल्यांकनकर्ता कौशिक मिश्रा को भी बुलाया गया, जिन्होंने परिसर की पैमाइश की। तलाशी के पहले और बाद में ईडी टीम ने अपनी व्यक्तिगत तलाशी देने की पेशकश की, जिसे मौके पर मौजूद अकील अहमद ने अस्वीकार कर दिया। तलाशी के दौरान परिसर में मिले दस्तावेजों एवं सामान की जांच कर सूची तैयार की गई और नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई की गई। मामले से जुड़े अन्य परिसरों और संबंधित संस्थानों की भी जांच की जा सकती है। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित मदरसे में दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed