फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   List released regarding weekly closure in the district

जिले में साप्ताहिक बंदी को लेकर जारी हुई सूची

Sat, 21 Aug 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
List released regarding weekly closure in the district
मऊ। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल द्वारा नगर पालिका तथा टाऊन एरिया क्षेत्रों के लिए पूर्व की भांति साप्ताहिक बंदी लागू किया गया है। नगर पालिका क्षेत्र में साप्ताहित बंदी के रूप में रविवार को बाल काटने, केश प्रसाधन की दुकानें, आटा चक्की, स्पेलर आदि को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगे। जबकि बाल काटने तथा केश प्रसाधन की दुकानें शनिवार को बंद रहेंगी। वहीं नगर पालिका क्षेत्र में आने वाली आटा चक्की, स्पेलर जैसे हैवी पावर का प्रयोग करने वाले प्रतिष्ठान मंगलवार को बंद रहेंगे। टाऊन एरिया मुहम्मदाबाद गोहना में रविवार को बाल काटने एवं केश प्रसाधन की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी। यह दुकानें शनिवार को बंद रहेंगी। दोहरीघाट टाउन एरिया में सोमवार, अमिला टाउन एरिया में मंगलवार, अदरी में शनिवार, कोपागंज में सोमवार को साप्ताहित बंदी रहेगी। घोसी टाउन एरिया में बुधवार को हार्डवेयर, मशीनरी पार्ट्स एवं फोटोग्राफी की दुकानोें को छोडकर सभी दुकानें बंद रहेंगी, जबकि इन दुकानदारों की बंदी रविवार को रहेगी। चिरैयाकोट में शनिवार, रतनपुरा में रविवार, मधुबन में शनिवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed