फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   List of people left out of the vaccine will be ready

वैक्सीन से छूटे लोगों की सूची होगी तैयार

Fri, 21 Jan 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
List of people left out of the vaccine will be ready
मऊ। दोहरीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट के सभागार में शुक्रवार को आशा संगिनी व सुपरवाइजरों की डब्ल्यूएचओ अमीरुल हसन और बीपीएम जमील अहमद की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में कोविड नियंत्रण, लक्षण, नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों एव कोरोना टीके की पहली खुराक से छुटे व्यक्तियों की सूची तैयार करने पर चर्चा किया गया। यह अभियान 24 से 29 जनवरी के मध्य चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए कार्ययोजना बनाने और सभी संभावित क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक करने भी निर्देश दिया गया।डब्लूएचओ के सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर अमीरुल हसन ने कहा कि कहा कि जिस तरह पल्स पोलियो टीकाकरण को एक दिन में पूरा किया जाता है,उसी तरह इस टीकाकरण के लिए कार्ययोजना बनाकर काम करें।प्रस्तावित कार्यों के लिए माइक्रो प्लान के अनुसार टीमों का गठन कर लिया जाए। हर सर्वेक्षण टीम में दो सदस्य होंगे। टीम सुबह आठ से अपराह्न दो बजे तक भ्रमण करेगी। टीम कोविड लक्षण वाले व्यक्तियों को मेडिसिन किट उपलब्ध कराते हुए निकटवर्ती जांच केंद्र के बारे मेें जानकारी देगी। प्रत्येक घर की दीवार पर पल्स पोलियो अभियान की तरह एस अंकित किया जाए। इसकी दैनिक प्रगति रिपोर्ट भी अवगत कराएं। उन्होंने कोविड-19 के बचाव निर्देशों का भी सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है। इस दौरान शबाना, आशा संगिनी विनीता मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed