फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Liquor worth lakhs was being taken to Bihar by hiding under orange carats, police caught

Mau News: संतरे के कैरेटों के नीचे छुपाकर बिहार ले जा रहे थे लाखों की शराब, पुलिस ने पकड़ा

Tue, 28 Feb 2023 06:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Liquor worth lakhs was being taken to Bihar by hiding under orange carats, police caught
मऊ/बढुआगोदाम। होली का त्यौहार नजदीक आते ही शराब की तस्करी बढ़ने लगी है, इसको लेकर पुलिस भी सर्तक है। सोमवार की सुबह आबकारी तथा सरायलंखसी पुलिस की संयुक्त टीम ने बढुआगोदाम हाईवे से एक पिकप में संतरे के कैरेट में छुपाकर रखी दस लाख की शराब बरामद की। हालांकि संयुक्त टीम के बाद भी आरोपी चालक भाग निकला।
विज्ञापन

सरायलंखसी एसओ सुनिल सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकप बड़ी शराब की खेप लेकर बढुआगोदाम हाइवे से गुजरने वाला है। सूचना पर आबकारी तथा सरायंलखसी पुलिस की संयुक्त टीम ने हाइवे पर घेराबंदी कर दी। इसबीच पुलिस को देखकर एक पिकप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पिकप की तलाशी ली तो संतरों से भरे कैरट के नीचे दबी 160 पेटी में शराब बरामद किया। बताया कि प्रत्येक पेटी में 48 पाउच (180एमएल) कुल 1382 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब छुपाकर रखा होना मिला।बरामद शराब की कीमत करीब दस लाख आंकी गई है। पुलिस ने इस संबंध में इआबकारी अधिनियम बनाम अज्ञात पंजीकृत कर वाहन को सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed