फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   liquor hidden in lye sacks caught in DCM during going to Bihar at Mau

Mau News: DCM में लाई की बोरियों के बीच छिपाकर बिहार जा रही थी शराब की खेप, जांच में पकड़ी गई चोरी; चालक फरार

Sun, 14 Jan 2024 06:41 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 14 Jan 2024 06:41 PM IST
सार

दोहरीघाट पुलिस तथा आबकारी टीम की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। जांच के दौरान टीम ने एक डीसीएम को आते देख उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक भागने लगा। पुलिस से खुद को घिरता देख कुछ दूरी पर जाकर वाहन छोड़ फरार हो गया। 

विज्ञापन
liquor hidden in lye sacks caught in DCM during going to Bihar at Mau
Mau news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दोहरीघाट पुलिस तथा आबकारी टीम ने डीसीएम में लाई की बोरियों में छिपाकर बिहार ले जा रहे लाखों की अवैध शराब की खेप को दोहरीघाट कस्बे के रामनगर पुलिस चौकी के पास से जब्त किया है। हालांकि संयुक्त टीम को चकमा देकर डीसीएम चालक भागने में सफल रहा। डीसीएम से मिली 267 शराब की पेटियां दोहरीघाट थाना लाई गई।

विज्ञापन


यह है मामला
दोहरीघाट निरीक्षक कल्पना मिश्रा ने बताया कि आबकारी निरीक्षक विमिलेश यादव और मुहम्मद अदनान की साथ संयुक्त टीम गठित कर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान टीम को यह कामयाबी हाथ लगी है। बताया कि मऊ की तरफ से बिहार की ओर जा रही एक डीसीएम दिखाई दी। जिसके बाद टीम ने डीसीएम को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने वाहन को लेकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस की घेराबंदी को देख कुछ दूर जाने के बाद वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर चालक फरार हो गया। 
विज्ञापन


टीम द्वारा जब डीसीएम की जांच की गई तो लाई की बोरियों के बीच में 267 कार्टून में शराब की पेटी मिली। आबकारी निरीक्षक विमिलेश यादव ने बताया कि बरामद शराब की कीमत करीब 30 लाख रुपये के करीब है। यह माल प्रथम दृष्टया चंडीगढ़ का लगता है, जिसे बिहार में तस्करी के उद्देश्य से लेकर जाया जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed