फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Life of the ninja in danger

खतरे में नौनिहालों की जान

Fri, 11 Aug 2017 12:11 AM IST
mau news
mau news Updated Fri, 11 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Life of the ninja in danger
कुछ इस तरह से टेंपो में भरकर बच्चों को लाते हैं चालक।
मऊ। लापरवाह स्कूल संचालकों और वाहन चालकों  के चलते मासूस बच्चों की जान खतरे में है। कहीं स्कूल प्रबंधन तो कहीं वाहन चालक इसके लिए जिम्मेदार हैं। जिले में पंजीकृत स्कूली वाहनों के नाम पर महज 150 वाहन ही हैं जबकि सैकड़ों बिना पंजीकृत वाहनों से बच्चों को भेजा जा रहा है। इन वाहनों में बच्चों को ठूंस-ठूंसकर भरा जाता है। बावजूद इसके लिए न तो अभिभावक जागरूक हैं और न ही प्रशासन इसके प्रति गंभीर है।  
विज्ञापन

जिले में बड़े स्कूलों में स्कूली बस के साथ ही छोटी वैन से स्कूली बच्चे ढोये जा रहे हैं। इनमें कुछ पंजीकृत हैं तो कुछ अपंजीकृत ही बच्चों को ढोह रहे हैं। जो पंजीकृत हैं वह भी नियमों को ताक पर रखकर नौनिहालों के भविष्य को साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के कान्वेंट स्कूलों में यह स्कूली वाहन सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। बावजूद इसके इन पर किसी की नजर नहीं है। यही नहीं अभिभावक भी अपने नौनिहालों की जान को लेकर फिक्रमंद नहीं है। वह भी कहीं बाइक पर चार से पांच बच्चों को बिठाकर स्कूल छोड़ने जा रहे हैं तो कहीं वाहनों में जगह न होने के बाद भी अपने नौनिहालों को उसी वाहन में ठूंसकर भेजे के लिए तैयार हो रहे हैं। इस संबंध में एआरटीओ श्यामलाल का कहना है कि विभाग में पंजीकृत स्कूली वाहन ही मानक के अनुसार बच्चों को ढोने के लिए वैध हैं। ऐसे स्कूली वाहन जिनका विभाग में पंजीकरण नहीं हैं वह अवैध हैं। ऐसे वाहनों के विरुद्ध समय-समय पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed