फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Life imprisonment

हत्या में दोषी पांच को आजीवन कारावास

Tue, 25 Feb 2020 06:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
Life imprisonment
मऊ। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर एक रामराज ने हत्या के मामले में सोमवार को दोषी पाए गए पांचों आरोपियों को सुनवाई के बाद मंगलवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 45-45 हजार रुपया अर्थदंड निर्धारित किया। अर्थदंड नहीं देने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। मामला कोतवाली घोसी क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार, अमिला कोट गांव निवासिनी कुसुम राय पत्नी अजेंद्र राय उर्फ दंगल राय की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई। इसमें गांव के ही दुर्गेश राय पुत्र जयप्रकाश राय, नितिन राय पुत्र दुर्गेश राय, शिवम उर्फ बबलू राय पुत्र वृजबिहारी राय, तुषारकांत राय पुत्र जयप्रकाश राय तथा सेमरी जमालपुर गांव निवासी विश्राम राय पुत्र महादेव को आरोपी बनाया गया था। वादिनी का कथन था कि जमीन के विवाद को लेकर 11 अप्रैल 2007 की शाम को उसके पति अजेंद्र राय उर्फ दंगल राय को आरोपीगण मोटर साइकिल पर बैठाकर ले गए तथा पांडेयपार विद्युत स्टेशन के पास गोली मार दी। इलाज के दौरान दंगल की मौत हो गई। एडीजे ने दोनों पक्षों के तर्को को सुनने तथा पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद आरोपीगण दुर्गेश राय, नितिन राय, शिवम उर्फ बबलू राय, तुषारकांत राय और विश्राम राय को हत्या का दोषी पाया था। मंगलवार को सभी को जिला जेल से लाकर कोर्ट में पेश किया गया। एडीजे ने पांचों को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed