फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Life affected by the havoc of cold wave

शीतलहर के कहर से प्रभावित रहा जनजीवन

Thu, 27 Jan 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Life affected by the havoc of cold wave
मऊ। बृहस्पतिवार को सुबह से ही बदली छाए रहने तथा बर्फीली हवा चलने के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह लगभग 10 बजे के बाद हल्की धूप निकली, लेकिन बर्फीली हवा के आगे बेअसर साबित हो रही थी।ठंड के चलते लोगों को ठिठुरते देखा गया।
विज्ञापन

शीतलहर का कहर जारी रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। बृहस्पतिवार को तड़के से ही आकाश में बादल छाए रहे। बर्फीली हवा चलने से लोग देर तक घरों में ही दुबके रहे। सुबह अपने काम पर जाने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। बदली छाए रहने तथा बर्फीली हवा चलने से लोग अलाव या घर में दुबकने को विवश हो जा रहे थे। सुबह 10 बजे के बाद धूप निकली, लेकिन हवा चलने के चलते असर नहीं हो रहा था। गर्म कपड़ों में पैक दिखे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तापमान पर नजर डाला जाए तो अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 56 प्रतिशत रही। जबकि 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। कई दिनों से शीतलहर का कहर चलने के चलते रिक्शा, ठेला, खोमचा तथा पटरी दुकानदारों की स्थिति बद से बदतर हो गई है। बर्फीली हवाओं के चलने से जनजीवन पर असर पड़ रहा है। शाम होते ही पटरी दुकानदार अपना दुकान समेट कर घर जाने को मजबूर हो जा रहे हैं। बदली तथा कोहरा छाए रहने से दलहनी तथा तिलहनी फसलों पर कीटों का प्रकोप बढ़ जाने से किसानों को उत्पादन प्रभावित होने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed