फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Let no one be left behind this time; education is everyone's right...

Mau News: कोई न छूटे अबकी बार, शिक्षा है सबका अधिकार...

Thu, 16 Jul 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Let no one be left behind this time; education is everyone's right...
स्कूल चलो अभियान के तहत कहिनौर गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय जागरूकता रैली को हर
परदहां ब्लॉक क्षेत्र के कहिनौर गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में बुधवार को स्कूल चलो अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रैली को डीसी मनरेगा राजीव कुमार और खंड शिक्षा अधिकारी परदहां प्रभावती देवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में शामिल छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने गांव की गलियों में भ्रमण कर घर-घर जाकर अभिभावकों को बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने तथा नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान बच्चों ने ‘कोई न छूटे अबकी बार, शिक्षा है सबका अधिकार’ आदि नारों के माध्यम से शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
खंड शिक्षा अधिकारी प्रभावती देवी ने अभिभावकों से अपने बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराने की अपील की।

डीसी मनरेगा राजीव कुमार ने कहा कि 6 से 14 वर्ष तक का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए सरकार द्वारा विद्यालयों में नि:शुल्क पुस्तकें, ड्रेस और स्कूल बैग उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

रैली में कंपोजिट विद्यालय कहिनौर, प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर, कंपोजिट विद्यालय कुशमौर, सरयां रघुनाथपुर, प्राथमिक विद्यालय उस्मानपुर, महलीपुर सहित परदहां ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय, प्रधानाध्यापक अंजना, रमाकांत तिवारी, अनिल सिंह, श्रीनिवासन सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ परदहां के अध्यक्ष देवदत्त मिश्र, सहेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed