{"_id":"57bc98d14f1c1b2926d4fdb0","slug":"lekpalon-by-walkout","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों ने किया कार्य बहिष्कार
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
मांगों के लिए तहसील मुख्यालयों पर किया धरना-प्रदर्शन
छह सूत्रीय मांगों को लेकर जिले के लेखपालों ने मंगलवार को सात दिवसीय कार्य बहिष्कार हड़ताल शुरू कर दी। । हड़ताली लेखपालों ने सभी तरह के कार्यों का बहिष्कार किया। कलेक्ट्रेट पर आयोजित धरना सभा में लेखपालों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों से संबंधित शासनादेश नहीं जारी किया गया तो 29 अगस्त के बाद वे निर्णायक संघर्ष की रणनीति के तहत 30 अगस्त को हड़ताली लेखपाल विधान सभा का घेराव करेंगे।दिन भर चली धरना सभा के बाद लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
जिला मुख्यालय सहित सदर तहसील सहित सभी तहसीलों के लेखपालों ने 23 अगस्त से हडताल शुरू कर दिया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष पारसनाथ पासी ने कहा कि एसीपी विसंगति, पदनाम, राजस्व निरीक्षक शैक्षिक योग्यता स्नातक करते हुए प्रारंभिक 5200-20 000 और ग्रेड पे 2800 करने की मांग सरकार नहीं मान रही है।
इसके अतिरिक्त लेखपाल संवर्ग का काडर पूर्व की नीति जनपद स्तरीय करते स्थानांतरण नीति में संशोधन करने, पांच लेखपालों पर एक राजस्व निरीक्षक की तैनाती और राजस्व परिषद के द्वारा चार अप्रैल 2016 को जारी राजस्व निरीक्षक के 626 पदों का सृजन करने तथा लेखपालों को लैपटाप देने की मांगें लंबित हैं।