फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Leather warehouse sealed following complaints of foul odor.

Mau News: दुर्गंध की शिकायत पर सील किया चमड़ा गोदाम

Tue, 28 Jul 2026 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Leather warehouse sealed following complaints of foul odor.
घोसी में चमड़ा गोदाम को सील कर नोटिस चस्पा करते नगर पंचायतकर्मी। संवाद
घोसी नगर के करीमुद्दीनपुर दक्षिणी वार्ड संख्या-8 में मृत पशुओं के चमड़े के भंडारण और उससे उठ रही दुर्गंध की शिकायत पर नगर पंचायत प्रशासन हरकत में आया। अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मृत पशुओं के चमड़े के भंडारण से संबंधित गतिविधियां पाई गईं। इस पर चार लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया। साथ ही उनके गोदामों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ने संबंधित लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों की पुनरावृत्ति होने पर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है। नगर पंचायत नागरिकों के स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी।
इस अवसर पर उपनिरीक्षक अशोक सिंह, विमलेश कुमार, उमेश यादव, रामशब्द, अमरेंद्र श्रीवास्तव, सुजीत, शैलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed