फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lawyers fighting over police

पुलिस से भिड़े अधिवक्ता

Tue, 19 Jan 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 19 Jan 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Lawyers fighting over police
दीवानी कचहरी परिसर में कैंटीन के पास एक अधिवक्ता द्वारा िटनशेड लगाने पर एडीजे ने रोक लगा दी। इससे नाराज  अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में जमकर नारेबाजी की। साथ ही प्रस्ताव पास कर पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन



 इस दौरान ठेकेदार हत्याकांड में आरोपियों की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों ने अधिवक्ताओं की वीडियोग्राफी करनी शुरू कर दी। जिससे वे और आग बबूला हो गए तथा पुलिस कर्मियों के साथ धक्कामुक्की भी की।
विज्ञापन



 इससे पहले कि हालात बिगड़ते जिला जज अनिरुद्ध सिंह ने मामले का हल निकालने के लिए बार के पदाधिकारियों को अपने चेंबर में बुलाकर बातचीत की। तथा अनुमति के बाद ही शेड का निर्माण करने की बात कही। लेकिन जिला जज और बार के पदाधिकारियों की वार्ता में मामले का कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक सोमवार को संघ के पुस्तकालय भवन में हुई। इसमें अधिवक्ता अमरनाथ प्रजापति द्वारा कैंटीन के पास अपने बैठने के लिए टीनशेड डालने से एक एडीजे द्वारा रोके जाने पर नाराजगी जताया।


तथा प्रस्ताव पास कर पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। बैठक के बाद अधिवक्ता पुस्तकालय भवन से जुलूस निकाल कर नारेबाजी करते हुए न्यायालय भवन में प्रवेश कर न्यायालय कक्ष के बाहर जमकर नारेबाजी किया। अधिवक्ताओं की नारेबाजी के चलते जिला जज सहित सभी अधिकारी न्यायालय से उठकर अपने चेंबर में चले गए।



इस दौरान ठेकेदार हत्याकांड में आरोपियों की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों द्वारा अधिवक्ताओं की वीडियोग्राफी करने पर अधिवक्ता भड़क गए । तथा अधिवक्ताओं व पुलिस कर्मियों में धक्का मुक्की भी होने लगी। वरिष्ठ अधिवक्ताओं के हस्तक्षेप से मामला शांति हुआ।


 मामला शांत होने के बाद जिला जज ने वार्ता के लिए बार के पदाधिकारियेां को बुलाया लेकिन वार्ता में मामले का कोई हल नहीं निकल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed