{"_id":"65d3c4ae612fd98fe7040617","slug":"lavkush-was-murdered-by-his-wife-along-with-her-lover-by-strangulating-him-with-a-towel-in-his-sleep-mau-news-c-295-1-mau1001-109054-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: नींद में लवकुश का गमछा से गला दबा कर पत्नी ने प्रेमी के साथ की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: नींद में लवकुश का गमछा से गला दबा कर पत्नी ने प्रेमी के साथ की थी हत्या
विज्ञापन
दोहरीघाट / अमिला। प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने ही नींद में सो रहे पति लवकुश की गमछा से गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश कर रही है।
इस संबंध में सीओ ने बताया कि महिला ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के मदद से सोते समय युवक की गमछा से गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को गांव के पोखरी के पास फेंक दिया था। पुलिस ने हत्यारोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं तीसरा आरोपी फरार है।
सीओ घोसी दिनेशदत्त मिश्रा ने बताया कि रविवार को आजमगढ़ जिले के लारो गांव निवासी लवकुश पुत्र घनश्याम चौहान का शव उसरी गांव में तालाब किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। शरीर में चोट के निशान नहीं थे, लेकिन उसके पास गमछा मिलने से गला घोंटना प्रतीत हो रहा था। जांच के दौरान शक होने पर मृतक की पत्नी पायल चौहान से जब कड़ाई से पुलिस ने पूछताछ की तो उसके द्वारा अपने पति की हत्या की बात कबूल की गई। अपने कबूलनामा में बताया कि वह अपने प्रेमी दिनेश यादव से शादी करना चाहती थी, लेकिन परिजनों के जिद के आगे उसे लवकुश से बीते 13 फरवरी को शादी करनी पड़ी। शादी के बाद भी वह अपने प्रेमी के संपर्क में थी, इस दौरान दोनों ने लवकुश को मारने की योजना तैयार की। जिसके बाद 17 फरवरी को दिनेश अपने दोस्त अभिषेक के साथ रात में उसरी पहुंचा और पायल को फोन किया। जहां पायल ने दरवाजा खोलकर दोनों को अंदर बुला लिया, वहीं उस समय लवकुश गहरी नींद में था। जिसके बाद तीनों ने पहले लवकुश को मुंह दबाकर उसके दोनों हाथों को पीछे गमछे से बांध दिया, जिससे वह विरोध न कर सके।उसके बाद पायल ने अपने पति का मुंह दबाया था ताकि वो चिल्ला न सके, उसके बाद दिनेश व अभिषेक ने काले गमछे से उसका गला घोंटकर लवकुश की हत्या कर दी। लवकुश की मौत के बाद उसका शव गांव के पोखरी के पास फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया, वहीं तीसरा आरोपी अभिषेक फरार चल रहा है। जिसकी तलाश में पुलिस कई जगहों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
नए मकान में आना, साजिश की थी पहली प्लानिंग
मऊ। मृतक लवकुश बंगलौर में फुल्की बेचने का काम करता था। शादी तय होने के बाद वह अपने घर आया था। मृतक के पिता घनश्याम चौहान मूलत: आजमगढ़ जिले के लारो गांव के हैं। लेकिन बीते कई सालों से वह घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला के चौहानपुर में अपहे ससुराल में ही रहता है। शादी के दो दिन बाद ही लवकुश अपनी विवाहिता पत्नी को लेकर पिता द्वारा उसरी में बनाए गए नए मकान में रहने लगा था। घटना के खुलासे के बाद लोगों में यही चर्चा थी कि कलयुगी पत्नी ने मंसूबे को अंजाम देने के लिए मृतक को दूसरे नए घर पर रहने को विवश की होगी। जिससे किसी परिवार के सदस्यों के न होने से वह और उसका प्रेमी आसानी से घटना को अंजाम दे सकें।
-- -- -- -- -- -- -- --
बकायदा लोकेशन भेजकर बुलाया था कातिलों को पायल ने
मऊ। चार दिन पहले दूल्हा बने युवक का शव मिलने की सूचना के बाद एसपी अविनाश पांडेय इस मामले की खुद मानीटरिंग कर रहे थे। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि युवक की मौत के बाद जांच के दौरान आरोपी पायल के हाव भाव से पुलिस को शक हुआ, जांच में उसकी मोबाइल से कई मैसेज डिलिट होना मिले। इतना ही नहीं पायल ने अपने प्रेमी को घर खोजने में परेशानी न हो उसके लिए मोबाइल से गूगल लोकेशन भी शेयर किया था।