मऊ। सावन के आखिरी सोमवार पर नगर सहित जिले के प्रमुख शिवालयों, मंदिरों में भक्तों का मजमा लगा। शिव भक्तों तथा कांवरियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। साथ ही बेलपत्र, दूध आदि चढ़ा कर मत्था टेका। हर-हर महादेव के जयकारे से देवालय गूंज उठे। इस बीच लोगों ने पूरे दिन भगवान का व्रत रखा। साथ ही सुख और समृद्धि की कामना की। कई स्थानों पर भक्ति गीतों की धुनों पर शिव भक्त जमकर झूमे। नगर के पावर हाउस कोलानी स्थित श्रीराम मंदिर, कतुआपुरा पश्चिम स्थित शिवमंदिर, शीतला माता धाम, आजमगढ़ मोड़, मठिया टोला, कतुआपुरा पूरब, भीटी, रोडवेज, वनदेवी धाम, हनुमान घाट, औरंगाबाद, ढेकुलियाघाट और फातिमा मोड़, कैलाशपुरी शिव मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर स्थापित शिव मंदिरों, मंदिरों मेें भक्तों का मजमा लगा रहा। सोमवार को भक्तों ने अपने घरों में भी यज्ञ और हवन किया। उधर दूसरी ओर गाजीपुर से गंगा जल लेकर चले भक्त सोमवार को पैदल ही वापस लौटे और यहां स्थित शिवालयों में बोल बम के जयकारे के साथ जलाभिषेक किया। कुसुम्हा: क्षेत्र स्थित झारखंड मंदिर, गोठा पाताल नाथ शिवलिंग, पत्तनई गौरीशंकर मंदिर, महादेव मंदिर, पंचमुखी शिवलिंग सहित विभिन्न इलाकों के मंदिरों में दर्शन पूजन हुआ। रानीपुर: क्षेत्र के काझा, रामवन कुटी स्थित शिव मंदिर, ब्राह्मणपुरा, खुरहट, पलिगढ़, रानीपुर, धर्मसीपुर सहित विभिन्न गांवों में स्थित शिवालयों और मंदिरों में शिवभक्तों ने शिवलिंग पर बेलपत्र, अक्षत, दूध आदि से भगवान शंकर का पूजन अर्चन किया। घोसी : कस्बा के बड़ागांव पूर्वी मोहल्ला स्थित शिवमंदिर, रेलवे परिसर स्थित शिवमंदिर, मझवारा मोड़ स्थित नरोखर पोखरा शिवमंदिर, कस्बा घोसी पश्चिमी मोहल्ला स्थित शिवमंदिर के साथ पकड़ी रोड स्थित शारदा मंदिर, तिलईबुजुर्ग गांव स्थित शिवमंदिर कर भगवान शिव की पूजा की गई।वही घरों से भी जल लेकर बड़ी संख्या में महिला, पुरुषों ने जल, बेलपत्र, धतूरा, रोरी के साथ पूजा किया।

सावन के चौथे सोमवार को नगर के शीतला धाम स्थित शिवमंदिर पर पूजन अर्चन करतीं महिलाएं और युवतियां।स?- फोटो : MAU