{"_id":"60c8d7d78ebc3e342479c046","slug":"last-day-of-wheat-procurement-there-was-a-scuffle-at-the-purchasing-centers-mau-news-vns594992162","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद का रहा अंतिम दिन: क्रय केंद्रों पर मची रही मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद का रहा अंतिम दिन: क्रय केंद्रों पर मची रही मारामारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ गेहूं खरीद समय सीमा का अंतिम दिन होने के चलते अधिकांश क्रय केंद्रों पर गेहूं से लदे ट्रैक्टरों की लाइन लगी रही। खरीद को लेकर कई केंद्रों में मारामारी भी रही। जिले में लगभग आठ हजार किसानों से लगभग 31 हजार एमटी की खरीद हो चुकी थी। कई क्रय केंद्रों पर एक दिन का लक्ष्य पूरा हो जाने की स्थिति में दर्जनों किसानों को ट्राली के साथ बैरंग लौटने को विवश होना पड़ा। नाराज किसानों ने प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी की। गुस्साए किसानों ने गेहूं खरीद समय सीमा को बढ़ाने की मांग की।
किसानों को गेहूं की फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से जिले में 49 क्रय केंद्र खोले गए हैं। गेहूं खरीद समय सीमा का अंतिम दिन होने के चलते अधिकांश क्रय केंद्रों पर अफरातफरी का माहौल रहा। किसान सुबह से ही क्रय केंद्रों पर गेहूं से लदी ट्राली खड़ी कर दिया। तौल कराने में किसान लगे रहे। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को जिले में लगभग आठ हजार किसानों से लगभग 31 हजार एमटी की खरीद हो चुकी थी।
अमिला संवाददाता के अनुसार कस्बा स्थित विपणन क्रय केंद्र पर 10 दिन से गेहूं बेचने के लिए भरी ट्रॉली लेकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे दो दर्जन किसानों का गुस्सा मंगलवार को फूट गया। गुस्साए किसानों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार 10 दिन से डेरा डालकर गोदाम पर पड़े थे ।लेकिन अबतक तौल नहीं हो सकी। किसानों का आरोप था कि क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा खास लोगों की ही खरीद की गई। अंत में यह कहकर मना कर दिया गया कि एक दिन का लक्ष्य पूरा हो गया है। मामले की जांच कराया जाए। प्रदर्शन करने वालों में किसान छोटू पांडेय, शिवचंद यादव, रिशु राय, कमलेश राय, अशोक राय, संतोष पांडेय, रामनिवास, रामनाथ, हरिश्चंद, लालमुनि, आदि शामिल रहे। विपणन निरीक्षक वरुण कुमार सिंह ने बताया कि गोदाम में जगह नहीं है। फिलहाल 300 कुंतल का लक्ष्य के बाद आदेश मिलने पर किसानों को बुलाकर तौल कराई जाएगी।
विज्ञापन
रानीपुर संवाददाता के अनुथसार गेेहूं खरीद समय सीमा का अंतिम दिन होने के चलते क्षेत्र के धर्मसीपुर सहित विभिन्न क्रय केंद्रों पर अफरातफरी का माहौल रहा। गेहूं से लदी ट्रालियां पड़ी रही। कई किसानों को बैरंग लौटना पड़ा। धर्मसीपुर क्रय केंद्र पर 85 किसानों से 2741 कुंतल खरीद हो चुकी थी। इस संबंध में गेहूं बेचने वाले अमरचंद, बृजेश कुमार सिंह का कहना था कि काफी किसानों का गेहूं खरीदा नहीं जा सका है। समय सीमा को अविलंब बढ़ाया जाए।