फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Landing on the road to the toilet

शौचालय के लिए सड़क पर उतरे

Sun, 09 Sep 2018 10:55 PM IST
mau
mau Updated Sun, 09 Sep 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
Landing on the road to the toilet
toilet
दो अक्टूबर से पूर्व प्रशासन जिले को ओडीएफ करने के लिए प्रयासरत है। दूसरी तरफ कोपागंज ब्लॉक के देवकली विशुनपुर गांव में कई पात्र ग्रामीणों को स्वच्छ भारत योजना के तहत चिह्नित नहीं किया गया। जबकि कई बार ग्रामीण ग्राम प्रधान से लेकर ब्लॉक के अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। रविवार को गुहार के बाद कोई सुनवाई न होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत पर ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया। 
विज्ञापन

 
कोपागंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवकली विशुनपुर यादव बस्ती के ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें पात्रता होने के बाद स्वच्छ भारत योजना के तहत चिह्नित नहीं किया जा रहा है। जबकि कई बार योजना का लाभ लेने के लिए उनके द्वारा ग्राम प्रधान और ब्लॉक के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। ग्रामीणों का आरोप है कि डीएम ने दो बार गांव में चौपाल भी लगाकर ग्रामीणों से रूबरू हुए। डीएम ने ग्राम प्रधान को पात्र लाभार्थियों को योजना के तहत चिह्नित करने का निर्देश दिया। लेकिन ग्राम प्रधान द्वारा पात्र ग्रामीणों को चिह्नित नहीं किया जा रहा है। गुहार के बाद भी कोई सुनवाई न होने से रविवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में बच्ची देवी, पुष्पा, दुलारी, केशरी, इंद्रवती, शुभावती, विशाल, प्रिंस, राजेन्द्र, अखिलेश, सत्यदेव सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस बावत ग्राम प्रधान पूनम भारती ने कहा कि प्रदर्शन करने वाली आधा से अधिक महिलाओं के खातों में शौचालय का रुपया भेजा जा चुका है। लेकिन कुछ लोगों के बातों में आकर उन्हें फंसाया जा रहा है। वो खुद चाहती हैं प्रदर्शनकारी ग्रामीणों की जांच विभागीय अधिकारी करें, जिससे सच्चाई उजागर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed