{"_id":"5f9466b38ebc3e276d6bad0f","slug":"land-seized-by-the-history-sheeter-criminal-worth-lakhs-of-rupees-mau-news-vns554652578","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर अपराधी का लाखों रुपये की जमीन को पुलिस ने किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर अपराधी का लाखों रुपये की जमीन को पुलिस ने किया जब्त
विज्ञापन
मऊ। शासन से जारी गाइड लाइन के पुलिस प्रशासन ने शनिवार को एक और बड़ी कारवाई कर अपराधियों का हौंसला पस्त करने का कार्य किया। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अपराधी अवनीश कुमार सिंह की सात लाख रुपये कीमत की जमीन को जब्त करने की कार्रवाई की गई।
एसपी सुशील घुले ने बताया कि पुलिस-प्रशासन द्वारा जारी अभियान के तहत गैंगेस्टर, हिस्ट्रीशीटर अपराधी अवनीश कुमार सिंह निवासी जयसिंहपुर थाना सरायलखंसी की अपराध से सदर तहसील के ख्वाजाजहांपुर में जमीन को जब्त करने की कारवाई की है। जब्त जमीन का आराजी नंबर 165/05 मि. रकबा 24 कड़ी यानी 97.02 वर्गमीटर है। जिसकी कीमत 7 लाख नौ हजार रुपये है। बताया कि आरोपी अवनीश कुमार सिंह लगभग 15 वर्षो से अपराधिक तथा समाज विरोधी कार्यकलापों में संलिप्त है। जिसके विरूद्ध गंभीर धाराओं में 12 केस दर्ज है।
इसके दो भाई सतीश सिंह उर्फ बबलू निवासी जयसिंहपुर थाना सरायलखंसी भी अभ्यस्त अपराधी है। साथ ही सरायलखंसी का टाप-10 तथा हिस्ट्रीशीटर है। जिसके विरुद्ध पूर्व में गैंगेस्टर एक्ट में कार्यवाही की जा चुकी है। बताया कि आरोपी आईआर- 212 गैंग के मुखिया रमेश सिंह काका, जो जनपद का चिन्हित माफिया है। उसका सक्रिय सदस्य है। वहीं तीसरा भाई मनीष सिंह उर्फ पिंटू भी सरायलंखसी थाना का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है।
विज्ञापन
तीनों भाई मिलकर अपराध करते है। इसमें पुलिस ने पहले से ही अवनीश सिंह तथा मनीष सिंह आई.आर.-212 में सदस्य के रूप में पंजीकृत कराने की कार्रवाई की है। बताया कि अपराधी सतीश सिंह उर्फ बबलू द्वारा अर्जित धन से19 लाख रूपये की संपत्ति, जिसमें सात लाख रुपये कीमत का मुर्गी फार्म तथा 12 लाख रुपये कीमत की एक एसयूवी वाहन को गैंगेस्टर एक्ट के तहत सरायलखंसी पुलिस ने जब्त किया है।