फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Laborer dies due to attack by stray animal in Dohrighat

Mau News: दोहरीघाट में निराश्रित पशु के हमले से मजदूर की मौत

Tue, 16 Sep 2025 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies due to attack by stray animal in Dohrighat
मृतक छठ्ठू लाल साहनी ।फाइल फोटो
दोहरीघाट। स्थानीय थाना क्षेत्र के बाबा मेलाराम मंदिर जा रहे मजदूर 50 वर्षीय छट्ठू लाल साहनी की निराश्रित पशु के हमले में मौत हो गई। छट्ठू को पीछे से आए पशु ने हमला कर दिया। वह संभल पाता उससे पहले उसे कई बार सिंग से पटक दिया। इसमें वह घायल हो गया। तीन घंटे बाद मौत हो गई। दोहरीघाट नगर पंचायत में इससे पहले सात सितंबर 2020 में एक व्यक्ति की निराश्रित पशु के हमले में मौत हो चुकी है। उधर, सड़कों पर घूमने वाले पशु के हमले में अब तक 20 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं, इसके बावजूद नगर पंचायत द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

दोहरीघाट नगर पंचायत के मल्लाह टोला निवासी छठ्ठू लाल साहनी रोज की भांति सोमवार सुबह घर से बाबा मेला राम मंदिर की तरफ जा रहा था। मंदिर से कुछ ही दूरी पर पशु ने हमला कर दिया। सर में गंभीर चोट लगने से वह अचेत हो गया। स्थानीय लोगों ने सीएचसी दोहरीघाट पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताते चलें कि सात सितंबर 2020 को भी दोहरीघाट के रामघाट के पास दलित बस्ती निवासी विजय कुमार उर्फ रुदजुल (55) बाजार से घर जा रहा था। पशु ने हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद लोगों ने घायल को दोहरीघाट सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां इलाज की दौरान मौत हो गई। उधर वर्तमान में दोहरीघाट कस्बे के मंडी परिसर, बाजार सहित अन्य जगहों पर निराश्रित पशुओं का जमावड़ा है, बावजूद इसको लेकर कभी नगर पंचायत की ओर से ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed