फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Laborer dies after coming in contact with high tension wire

Mau News: मजदूर की हाइटेंशन तार की चपेट में आने से मौत

Mon, 22 Jan 2024 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after coming in contact with high tension wire
घोसी कोतवाली क्षेत्र के मझवारा मोड़ के पास शनिवार की देर रात सोलर प्लांट के लिए अलग से सड़क किनारे पोल गाड़ रहे एक मजदूर की हाइटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस संबंधित ठेकेदार व अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। दर्ज मुकदमे के अनुसार सरायलखंसी थाना क्षेत्र के हथिनी गांव निवासी रामअवध राजभर ने बताया कि उसका भतीजा सुजीत (19) मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन

घोसी नगर से मुख्यालय वाले मार्ग पर निजी कंपनी द्वारा सोलर पावर प्लांट के निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था। शनिवार की देर रात करीब 11 बजे उसके भतीजे को ठेकेदार द्वारा मधुबन मोड़ तक पोल गाड़ने का कार्य करना है, कहकर साथ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि वहां ठेकेदार द्वारा ट्रैक्टर से मझवारा मोड़ काली माता पर पोल को गाड़ा जा रहा था। पोल को ट्रैकर मशीन से लिफ्ट कर गढ्ढे में डालते समय पोल ऊपर से गुजर रहे 11 हजार पावर के तार से टकरा गया।
करंट की चपेट में आने से सुजीत राजभर की मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाल राजकुमार सिंह ने लाइन को कटवाने के साथ शव को पोस्टमार्टम कराने हेतु मुख्यालय भेजवाया। मृतक सुजीत दो भाइयों में छोटा था। इसकी शादी नहीं हुई थी।

इस संबंध में कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि रात्रि में ही सुजीत की शव को पोस्टमार्टम कराने हेतु भेज दिया गया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed