फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lab report filed in hate speech case, hearing on March 26

Mau News: नफरती भाषण मामले में लैब की रिपोर्ट दाखिल, सुनवाई 26 मार्च को

Fri, 21 Mar 2025 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Lab report filed in hate speech case, hearing on March 26
मऊ। बीते विधानसभा आमचुनाव चुनाव के दौरान नफरती भाषण सहित चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में आरोपी विधायक अब्बास अंसारी की शुक्रवार को कासगंज जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी हुई। मामले में अभियोजन की ओर से बहस पूरी हो गई है, आरोपियों की ओर से बहस होनी थी, लेकिन अभियोजन अधिकारी ने लैब की रिपोर्ट व उससे संबंधित केस डायरी दाखिल की, जिस पर आरोपियों की ओर से आपत्ति के लिए समय की मांग की गई। सीजेएम ने सुनवाई के लिए 26 मार्च की तारीख दी।
विज्ञापन


पहला मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। मामले में अभियोजन के अनुसार एसआई गंगाराम बिंद की तहरीर पर शहर कोतवाली में तहत एफआईआर दर्ज हुई। इसमें विधानसभा चुनाव में अधिकारियों को धमकी देने के भाषण के मामले में सदर विधायक अब्बास अंसारी व अन्य को आरोपी बनाया गया। पुलिस ने विवेचना में सदर विधायक अब्बास अंसारी व उनके भाई उमर अंसारी, इलेक्शन एजेंट गाजीपुर जनपद के पुरानी कचहरी यूसुपुर मुहम्मदाबाद निवासी मंसूर अंसारी के विरुद्ध आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया है। मामले में अभियोजन का साक्ष्य पूरा हो गया है। मामले मे अभियोजन की ओर से अब्बास अंसारी के आवाज की लैब रिपोर्ट व उससे संबंधित केस डायरी दाखिल किया। जिस पर आरोपियों की ओर से आपत्ति दाखिल करने के लिए समय की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed