फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Kumari Devi was separated in an accident, and with the help of people, she reached her family after 40 hours

Mau News: हादसे में बिछड़ीं, लोगों की मदद से 40 घंटे बाद पहुंची अपनों के बीच कुमारी देवी

Fri, 31 Jan 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Kumari Devi was separated in an accident, and with the help of people, she reached her family after 40 hours
इंदारा। महाकुंभ में हुए हादसे में कोपागंज ब्लॉक के फतेहपुर ताल नरजा निवासी एक महिला की मौत हो गई, वहीं कटवास निवासी महिला गायब हो गई थीं। बृहस्पतिवार की दोपहर में गायब महिला लोगों की मदद से 40 घंटे बाद अपने घर पहुंची तो हर्ष का माहौल हो गया। इस बीच उनका हाल जानने गांव के लोग पहुंचे।
विज्ञापन

हादसे के बाद सकुशल लौंटी कटवास निवासी कुमारी देवी ने बताया कि वह अपनी सास सुभावती देवी, देवरानी लालसा के साथ मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में नहाने 15 लोगों के साथ ट्रेन से कोपागंज रेलवे स्टेशन से गई थीं।
विज्ञापन

बताया कि संगम तट पर नहाने के लिए सभी जा रहे थे उसी समय यह हादसा हो गया। उस समय लोगों की धक्का मुक्की करते हुए इधर-उधर भागने लगे हमको कुछ पता नहीं चला की अचानक क्या हो गया। उन्होंने बताया कि इसी दौरान मैं अपने परिजनों से अलग हो गई। मेले में अपने परिजनों को दिन भर ढूंढ़ती रही पर न ही परिजन मिल न ही हमारे गांव के लोग।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब रात होने लगी तो मैंने लोगों से पूछा कि मऊ कैसे जाएं। ऐसे ही लोगों से पूछते-पूछते मेले से बाहर आई। उसके बाद लोगों ने बताया कि रोडवेज या रेलवे स्टेशन जाएं वही से आप को मऊ के लिए साधन मिलेगा। एक लोग से मदद मागी तो वह रोजवेज पर छोड़वा दिए, जिसके बाद मैं बस से मऊ आ गई। मऊ से ऑटो से कोपागंज पहुंची। उधर इस हादसे में अपनी पत्नी को सकुशल देखकर उसके श्री राम अपनी पत्नी को देखते ही खुशी के आशूं छलक उठे। कुमारी देवी ने बताया कि इस हादसा के वजह से मैं महाकुंभ जा कर भी मौनी अमावस्या पर स्नान नही कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed