फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Kotwal Muhammadabad Gohna personally summoned in court

कोतवाल मुहम्मदाबाद गोहना व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में तलब

Thu, 18 Nov 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Kotwal Muhammadabad Gohna personally summoned in court
मऊ। न्यायिक मजिस्ट्रेट अलका नेहल ने कोर्ट के आदेश का पालन कर आख्या कोर्ट में प्रेषित न किए जाने के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मुहम्मदाबाद गोहाना को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही उन्हें 20 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित होकर आख्या देने का आदेश दिया है। मामला कोतवाली मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र का है।
विज्ञापन

मामले के अनुसार राम सोच चौहान ने न्यायालय में धारा 155(2 ) सीआरपीसी के तहत प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें एनसीआर 10 /2017 धारा 323, 504 भादवि थाना मुहम्मदाबाद गोहना की विवेचना कराए जाने के लिए का आदेश दिए जाने का अनुरोध किया था। सुनवाई के बाद मजिस्ट्रेट ने विधिनुसार विवेचना करने का निर्देश प्रभारी निरीक्षक को दिया था।
विज्ञापन

आदेश के बाद ढाई वर्ष से अधिक समय व्यतीत होने के बाद पुलिस की ओर से मामले मे कोई कार्यवाही न होने पर राम सोच ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। तथा आदेश के बावजूद भी अब तक उक्त एनसीआर की विवेचना कर न्यायालय में कोई आख्या प्रस्तुत न किए जाने पर मामले मे प्रगति रिपोर्ट तलब करने का अनुरोध किया। कोर्ट ने प्रभारी निरीक्षक से आख्या मांगी गई थी तो अवगत कराया गया कि विवेचना प्रचलित है, लेकिन कोई आख्या न्यायालय में प्रस्तुत नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने इसे गंभीरता से लेते हुए अपने आदेश में लिखा है कि ऐसा प्रतीत होता है कि जानबूझकर न्यायालय के आदेश का अनुपालन नहीं किया जा रहा है, और उपेक्षा बरती जा रही है। उन्होंने प्रकरण में विलंब के कारण सहित प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद गोहना को व्यक्तिगत रुप से कोर्ट में उपस्थित होकर आख्या देने का निर्देश दिया। साथ ही पत्रावली में सुनवाई के लिए 20 नवंबर की तिथि नियत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed