फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Kolkata akola beat

कोलकाता ने अकोला को हराया

Wed, 03 Feb 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 03 Feb 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Kolkata akola beat
 मऊ नगर पालिका गोल्ड कप आल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट के चौथे दिन का पहला मैच युनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब कोलकाता और यंग ब्वायज स्पोर्टिंग क्लब अकोला के बीच खेला गया। मैच के 12वें मिनट में युनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ी मौके को भुनाने में असफल रहे। मैच के 20वें मिनट में युनाइटेड के बैजियो ओबिन्ना के पास को रिकदेव पाल ने गोल में बदल कर अपनी टीम की ओर से पहली गोल किया। दर्शकों में विदेशी खिलाड़ी का खासा क्रेज रहा। जैसे ही गेंद युनाइटेड के विदेशी खिलाड़ी बैजियो ओबिन्ना के पास आती दशकों में जोश भर जाता।
विज्ञापन


मैच के 31वें मिनट में अकोला के इरशाद ने गोल करने का जोरदार प्रयास किया लेकिन युनाइटेड के गोलकीपर ने बढ़िया बचाव किया। युनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब कोलकाता के बुद्धिराम ने मैच के 44वें मिनट में गोल कर अपनी टीम की बढ़त 2-0 कर दी। पहले हाफ के अंत तक युनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब ने यंग ब्वाजय अकोला पर 2-0 से बढ़त बनाये रखी। दूसरे हाफ के 6वें मिनट में फिर से युनाइटेड के खिलाड़ियों ने जोरदार आक्रमण किया और गोल कर टीम की बढ़त 3-0 कर दी। दूसरे हाफ के 13वें मिनट में युनाइटेड के सौमिक चक्रवर्ती ने अपना दूसरा और टीम का चौथा गोल किया। दूसरे हाफ के 25वें मिनट में युनाइटेड के विकास विश्वास ने सुशांत सरकार के पास पर बढ़िया गोल कर अपनी टीम की बढ़त 5-0 कर दी।
विज्ञापन


फिर से युनाइटेड के सुशांत सरकार ने टीम की ओर से छठा गोल कर अकोला के हौसले पस्त कर दिया। दूसरे हाफ के 36वें मिनट में युनाइटेड के सुशांत सरकार ने डी एरिया के बाहर से अपना दूसरा और टीम का 7वां गोल कर दर्शकों में रोमांच भर दिया और एक बार फिर से युनाइटेड के सानू ने गोल किया और टीम की बढ़त 8-0 हो गयी। इस प्रकार युनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब कोलकाता ने यंग ब्वायज क्लब अकोला को 8-0 के अंतर से हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 आज का दूसरा मैच और टूर्नामेंट का आखिरी नाक आउट मैच नोबेल स्पोर्ट्स एसोसिएशन नानडेढ महाराष्ट्र और जार्ज टेलीग्राफ कोलकाता के बीच खेला गया।

मैच के दूसरे मिनट में ही नानडेढ के सज्जाद के बेहतरीन पास पर 10 नंबर के खिलाड़ी शौकत ने शानदार गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलायी। तीसरे मिनट में ही जार्ज टेलीग्राफ ने जबरदस्त आक्रमण किया लेकिन नानडेढ के डिफेंडर ने उतना ही शानदार बचाव किया। जार्ज टेलीग्राफ ने मैच के 17वें मिनट में कार्नर किक की बदौलत गोल कर स्कोर 1-1 से बराबरी पर ला दिया। जार्ज टेलीग्राफ ने फिर से कार्नर किक की बदौलत गोल किया और 2-1 से नोबेल स्पोर्ट्स पर बढ़त बना ली। दूसरे हाफ के 8वें मिनट में जार्ज टेलीग्राफ के साबिर ने अपनो दूसरा तथा टीम की तरफ से तीसरा गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया। इसके बाद अंत तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं और जार्ज टेलीग्राफ ने मैच को 3-1 से जीत कर लीग के लिए क्वालीफाई किया।


टूर्नामेंट में मैच के मुख्य अतिथि ओजैर गिरहस्त सचिव फ्री इंडिया फुटबाल क्लब, शफीक डायमंड अध्यक्ष आजाद स्पोर्टिंग क्लब, मोलवी इस्माईल सचिव मोहम्मदिया स्पोर्टिंग क्लब कोपागंज, जुबैर अहमद सचिव एमएस अदरी, मुन्ना दूबे रहे। आज के मैच में मुख्य रूप से अली अब्बास डीएफए सचिव, ओमेंद्र सिंह,के अलावा हजारों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed