फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Knowledge of their rights and obligations to the children in the camp

शिविर मे बच्चों को उनके अधिकारों और दायित्वों दी जानकारी

Sat, 14 Nov 2020 07:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Knowledge of their rights and obligations to the children in the camp
नगर के चकमेंहदी स्थित चन्द्रा पब्लिक स्कूल में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर को संबोधित करते सचिव - फोटो : MAU
मऊ । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को जिला जज जितेंद्र कुमार सिन्हा के निर्देशन में चंद्रा पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बाल दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों के अधिकार एवं संरक्षण के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राधिकरण के सचिव सत्यवीर सिंह और प्रबंधक वीरेंद्र बहादुर पाल एडवोकेट ने दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने बाल दिवस पर गीत प्रस्तुत कर तथा नृत्य कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्राधिकरण के सचिव सत्यवीर सिंह ने बच्चों को बाल दिवस की और दीपावली की बधाई देते हुए बच्चों को उनके अधिकारों और दायित्वों के बारे मे जानकारी दी। कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं । भविष्य आपका है, देश व समाज आपके तरफ देख रहे हैं । उन्होंने कहा कि गलत बातों का विरोध करें तथा अपनी आवाज उठाएं ,अगर रास्ते में आते जाते समय या मोबाइल पर कोई गलत मैसेज आता है । अथवा कोई कमेंट करता है तो इस बाबत अपने मां बाप को अवश्य अवगत करावे ।उन्होंने कहा कि गलत को गलत बोलने की हिम्मत रखें । हर माता-पिता अपने बच्चे की खुशी देखना चाहता है । बच्चों की भी अपने माता-पिता के प्रति जिम्मेदारी होती है कि वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें । उन्होंने बताया कि अगर कोई समस्या आती है तो तत्काल 1090 अथवा 112 पर कॉल करें । बीएसए ओपी त्रिपाठी ने संविधान में उल्लेखित अनुच्छेद 23 और 24 के बारे में बच्चों को जानकारी देते हुए कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि 6 से 14 वर्ग के बच्चों को निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा दें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निजी संस्थानों में 25 प्रतिशत सीटे वंचित वर्ग के लिए आरक्षित हैं। जहां वह नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों पर कोई चीज थोपे नहीं , उनकी रूचि के अनुुुसार शिक्षा दे। कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 लागू हुई है इसमें बच्चों को उनकी रूचि के अनुसार एक विषय का चुनना अनिवार्य है ।नायब तहसीलदार अनुराग सिंह ने कहा कि शिक्षा के चलते लोगों मे जागरूकता बढ रही है। कानून बनाने से समाज में बदलाव नहीं होगा इसके लिए हमें भी समझदार संवेदनशील होना होगा । बच्चों के कार्य को महत्व देना होगा, जिससे उनके व्यक्तित्व में विकास के साथ ही समाज का विकास होगा। जिला कोऑर्डिनेटर चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि लड़का लड़की में भेद न रखें । इस दौरान उन्होंने सरकार की योजनाओं के बावत विस्तार से बताया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र बहादुर पाल एडवोकेट,प्राचार्य केसी पीटर, अधिवक्ता हरिद्वार राय, गिन्नी सिंह, महिला अधिवक्ता हुमा रिजवी ने अपना विचार व्यक्त किया । इस दौरान विद्यालय की ओर से प्राधिकरण के सचिव, बीएसए, नायब तहसीलदार और जिला कोआर्डिनेटर को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन बृजभान पाल एडवोकेट ने किया ।कार्यक्रम में अजय कुमार सिंह, पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह,श्याम सुंदर सिंह , सज्जाद हुसैन, कंचन सिंह कोऑर्डिनेटर, शैलजा पीटर, रामचंद्र चौहान, विपिन सिंह ,धीरज त्रिपाठी सहित काफी संख्या में विद्यालय के बच्चे और अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed