फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Knife stabbed in the stomach of the youth for not lobbying, arrested

पैरवी न करने पर युवक के पेट में घोंपा चाकू, गिरफ्तार

Thu, 21 Oct 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Knife stabbed in the stomach of the youth for not lobbying, arrested
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के ख्वाजा जहांपुर मुहल्ले में चोरी के मामले में पुलिस से पैरवी न करने से नाराज एक व्यक्ति ने मंगलवार की रात एक युवक के पेट में चाकू घोंप कर घायल कर दिया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

ख्वाजा जहांपुर मुहल्ला निवासी रमाशंकर उर्फ अच्छेलाल पुत्र बलिराम के घर पर मंगलवार की रात उसी मुहल्ले के डब्लू पुत्र मुन्नीलाल आया और उसे गाली देते हुए उसे बुलाने लगा। रमाशंकर के घर से बाहर आते ही डब्लू ने उस पर हमला बोल दिया। इस दौरान उसने रमाशंकर के पेट में चाकू घोंप दिया। रमाशंकर घायल होकर तड़पने लगा। कुछ दिनों पूर्व बलिया मोड़ पर हुई चोरी के मामले में पुलिस डब्लू की तलाश कर रही थी। उस मामले में डब्लू ने रमाशंकर से पैरवी करने की बात कही थी। पैरवी न करने की बात कहते हुए रमाशंकर ने डब्लू को भगा दिया था। इससे नाराज होकर डब्लू ने घटना को अंजाम दे दिया। शहर कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी डब्लू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed