फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Knife hit on uncle's private part in land dispute, arrested

Mau News: जमीन विवाद में चाचा के प्राइवेट पार्ट पर मारा चाकू, गिरफ्तार

Fri, 17 May 2024 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Knife hit on uncle's private part in land dispute, arrested
मऊ। दक्षिण टोला के इमामगंज में बुधवार देर शाम तंदूरी रोटी बनाते समय जमीन विवाद में भतीजे ने चाचा के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। इस वारदात से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक और उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ली है। बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस ने हमला करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के डोमनपुरा चुंगी निवासी मोहम्मद शेख पुत्र स्व. रतुल्लाह इमामगंज मोड़ के पास नान रोटी बनाता है। बुधवार देर शाम रोटी बनाकर जैसे ही दुकान से बाहर सड़क पर आया भतीजे वसीम ने उस पर हमला कर दिया। चाकू से प्राइवेट पार्ट पर वार कर लहूलुहान कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक वसीम वहां से फरार हो गया। घायल मोहम्मद शेख ने बताया कि उसने बड़े भाई सलीम से जमीन खरीदी थी। लेकिन भाई ने बाद में धोखाधड़ी करके उसी जमीन को किसी और को बेच दी। इस विषय में कोर्ट से नोटिस आने पर बड़ा भाई और भतीजा भड़क गए। जानलेवा हमला कर दिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने वसीम और सलीम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। थानाध्यक्ष दक्षिण टोला राजकुमार सिंह ने बताया कि जमीन विवाद में भतीजे ने चाचा पर हमला कर घायल कर दिया था। तहरीर मिलने पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। बृहस्पतिवार दोपहर मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी वसीम थाना क्षेत्र के नोमानी इंटर कॉलेज के पास मौजूद है। पुलिस की टीम वहां पहुंची तो वो भागने लगा। घटना में उपयोग किए हुए चाकू के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed