फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Khushi in 61 kg and Preeti in 57 kg got first place.

Mau News: 61 किलोग्राम में खुशी, 57 में प्रीति को मिला प्रथम स्थान

Sun, 28 Dec 2025 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Khushi in 61 kg and Preeti in 57 kg got first place.
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालिका कुश्ती के 53 किलोग्राम वजन के  - फोटो : udhampur news
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में 61 किलोग्राम भारवर्ग में खुशी, 57 किलोग्राम भार वर्ग में प्रीति को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन

53 किलोग्राम भार वर्ग में कामिनी, 49 किलोग्राम भार वर्ग में कविता, 46 किलोग्राम भार वर्ग में नेहा, 43 किलोग्राम भार वर्ग में प्रीति यादव प्रथम रहीं।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत मनोज राय और विशिष्ठ अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा रामाश्रय मौर्या व भाजपा नेता अशोक सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के 43 किलोग्राम भार वर्ग में प्रीति यादव स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर प्रथम, आकृति अयोध्या छात्रावास द्वितीय और कानपुर मंडल की अंकिता यादव, पायल यादव तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

46 किलोग्राम भार वर्ग में नेहा पाल वाराणसी प्रथम, निशा स्पोर्टस कालेज स्पोर्टस कॉलेज गोरखपुर द्वितीय और आकृति गोरखपुर व अदिति सिंह अयोध्या छात्रावास तृतीय रही।
49 किग्रा भार वर्ग में कविता स्पोर्टस कालेज गोरखपुर प्रथम, आंकाक्षा यादव अयोध्या छात्रावास द्वितीय और साक्षी अयोध्या व वर्षा सिंह आगरा तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के 53 किग्रा भारवर्ग में कामिनी यादव स्पोट् र्स कॉलेज प्रथम, श्वेता पारस आगरा द्वितीय एवं रिया वाराणसी व खुश्बू अयोध्या तृतीय रही।
वहीं 57 किग्रा भारवर्ग में प्रीति भारती स्पोर्टस कालेज गोरखपुर प्रथम, वंदना वाराणसी द्वितीय एवं शिखा यादव अयोध्या हास्टल एवं जैस्मीन आगरा तृतीय रही।
61 किग्रा भारवर्ग में खुशी चौहान वाराणसी प्रथम, अवनी राठी स्पोर्टस कालेज गोरखपुर द्वितीय एवं अंभिका यादव अयोध्या छात्रावास एवं सौम्या तिवारी गोरखपुर मण्डल तृतीय रही।
प्रतियोगिता के समापन पर जिला क्रीडाधिकारी डीपी सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता का संचालन जय प्रकाश यादव, उप क्रीड़ा अधिकारी आजमगढ़ द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उमेश चंद्र उपाध्याय महासचिव उप्र कुश्ती संघ, प्रवीण कुमार सचिव आजमगढ़ कुश्ती संघ, मंगल सिंह सचिव जिला कुश्ती संघ, ओमेन्द्र सिंह, राजीव जायसवाल, अखिलेश खरवार, भूपेंद्र नाथ, रितेश, सोनिया कुमारी, रीमा यादव, निर्णायक प्रेम चंद्र यादव, रामानंद यादव, गोरखनाथ यादव, प्रेमचंद्र आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed