फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Keep all preparations related to flood control complete

बाढ़ नियंत्रण से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी रखें

Wed, 03 Aug 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Keep all preparations related to flood control complete
कलेक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा बैठक को संबोधित करते जिलाधिक - फोटो : MAU
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में देर शाम बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों पर बैठक की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह बाढ़ नियंत्रण से जुड़ी तैयारियों को पूरा रखें। उन्होंने इस वर्ष बाढ़ नियंत्रण को लेकर तैयारियों की जानकारी ली। अधिशासी अभियंता सिंचाई ने बताया कि जिले में बाढ़ से बचाव को लेकर वर्तमान में पांच परियोजनाएं हैं, जिसमें चार पूरी हो चुकी है। एक परियोजना हथनी बांध का लगभग 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं चिउटीदाढ़ कटाव निरोधक परियोजना, जो आजमगढ़ खंड के तहत है, वह 85 प्रतिशत पूरी हो गई है। बताया कि 52650 ईसी बैग, 1846 जीओ बैग तथा 530 घन मीटर स्टोन बोल्डर स्टॉक में रखे गए हैं। बाढ़ चौकियां जून में ही बना दी गई हैं, जिसकी मानीटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग द्वारा स्थापित बाढ़ चौकियों एवं पुलिस द्वारा स्थापित कुल बाढ़ चौकियों के बारे में भी जानकारी ली। बाढ़ से संबंधित सभी विभागों से तैयारियां पूरी रखने को कहा। उन्होंने तहसील मधुबन एवं घोसी में विस्थापित लोगों के रहने हेतु स्थानों की जानकारी ली, साथ उन्हें खाद्यान्न पैकेटों के तत्काल वितरण के भी निर्देश दिए। कहा कि कहीं से भी शिकायत मिली तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने बाढ़ के दौरान शासन की तरफ से दी जाने वाली राहत सामग्रियों के वितरण के रिकॉर्ड भी रखने के निर्देश दिए। साथ ही फर्जी डाटा फीडिंग से भी बचने की हिदात दी। बैठक में एडीएम भानु प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवननाथ त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता जल निगम एमए किदवई,अधिशासी अभियंता नलकूप एवं समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त तहसीलदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed