फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Kazha Park will be rejuvenated, 63 drains will be built in the city

Mau News: काझा पार्क का होगा कायाकल्प, नगर में बनेंगे 63 नाले

Sat, 03 Jun 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Kazha Park will be rejuvenated, 63 drains will be built in the city
नगरवासियों को बारिश के समय जलनिकासी की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए नगर में 63 नए नाले बनाए जाने की योजना है। वहीं आवागमन बेहतर के लिए वाराणसी नगर निगम के तर्ज पर सिटी बस का संचालन की तैयारी भी है। इसके अलावा पहली बार विकास कार्यों के प्रस्ताव में युवाओं को शिक्षा देने की राह में कंप्यूटर इंस्टीट्यूट खोले जाने और नगर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पार्किंग व्यवस्था बेहतर करने की योजना है। नगर पालिका कार्यालय में ऐसे ही कई विकास कार्य के प्रस्ताव आ रहे हैं, जिन्हें बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन

बताते चलें कि बीते 11 मई को निकाय चुनाव के संपन्न होने के बाद नगर पालिका मऊ और जिले के दस नगर पंचायतों में विकास कार्यों को लेकर सभी जिम्मेदार सक्रिय हो उठे हैं। इसी क्रम में नगर पालिका मऊ में नौ मई को बोर्ड की बैठक होनी है, जिसमें नगर के विकास को लेकर कई प्रस्ताव रखे जाएंगे। नगर पालिका के सूत्रों की माने तो नगर पालिका कार्यालय में कई विकास कार्यों के प्रस्ताव भी आने शुरू हो चुके हैं, कई विकास कार्यों का प्रस्ताव तो नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल द्वारा खुद भी बनाया गया है। इसमें नगर में 45 वार्डों में जलनिकासी की जनसमस्या के निदान को लेकर 63 नए नालों का कार्य, नगर में वाराणसी नगर निगम के तर्ज पर सिटी बस का संचालन तो जरूरतमंद युवाओं को तकनीकी शिक्षा देने के लिए कंप्यूटर इंस्टीट्यूट संचालित करने की योजना है। इसके अलावा काझा पार्क के साथ वर्तमान नगर पालिका के दो मंजिला कार्यालय का सुंदरीकरण के साथ तीसरे तल का निर्माण कराए जाने की योजना है। साथ ही इस बार धार्मिक, अस्पताल और शिक्षण संस्थानों को जाने वाले रास्ते जो कि मरम्मत के अभाव में जर्जर है, उसे चिह्नित कर उसका मरम्मत कराए जाने की योजना है।
विज्ञापन


पार्किग की समस्या के निदान को लेकर जगी आस
मऊ। नगर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से जाम की समस्या दिनभर बनी रहती है। हालात यह हैं कि नगर के मुख्य बाजार रोडवेज, आजमगढ़ मोड़, मिर्जाहादीपुरा तिराहा, भीटी चौराहा, गाजीपुर तिराहा, सदर चौक सहित अन्य बाजारों में पार्किग की व्यवस्था नहीं होने से जाम की समस्या दिन भर बनी रहती हैं। ऐसे में बीते कई वर्षो से हर वर्ष बोर्ड बैठक में इसको लेकर प्रस्ताव तो बनता है लेकिन इस पर अमल तक नहीं हो पाता है। ऐसे में इस बार होने वाली बोर्ड बैठक में लोग इस विकट समस्या के निदान को लेकर ज्यादा उम्मीद संजोए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड बैठक को लेकर प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। इसमें हर नगरवासियों को बुनियादी सुविधाओं से लेकर जलनिकासी, शिक्षा तथा दूसरे मुद्दों से जुड़े कार्यों को तरजीह देते हुए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
अरशद जमाल, नपाध्यक्ष, मऊ नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed