फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   kavi sammelan

युवाओं अब इक नया भारत बनाना है ...

Tue, 11 Oct 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
kavi sammelan
मऊ। रामवन कुटी काझा स्थित बालक बालिका इंटर कॉलेज के 50 वर्ष पूर्ण होने पर छह दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह के अंतिम दिन रविवार को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों को देर रात तक बांधे रखा। वहीं, पूर्व छात्र-छात्राओं तथा सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल वाईके सिंह के मुख्य अतिथ्य में शाम को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में रेनूकोट से आए कवि मनमोहन मिश्र ने ‘जो सपना देश ने देखा, उसे सच कर दिखाना है, कमर कस लो युवाओं अब इक नया भारत बनाना है...’ सुनाया। बिहार से आए नागेश शांडिल्य ने ‘हम अपनी पूरी जिंदगी सुरक्षित गुजार सकते हैं, क्योंकि ये नन्हें मुन्ने बच्चे हमें कभी नहीं मार सकते हैं’ से वाहवाही लूटी। सिद्धार्थनगर से आए पंकज सिद्धार्थ ने ‘सच को अब झूठ के सांचे में न ढाला जाए, दिल से अब जहरे सियासत को निकाला जाए’ सुनाया जाए। सतना मध्यप्रदेश के रविशंकर चतुर्वेदी ने ‘नमन है मेरे हिंदुस्तान, हिंदुस्तान, यहां कुछ भूखे पड़े उतान रहे कुछ हलुआ पूड़ी छान से लोगों को रिझाया। वहीं आजमगढ़ से उजबक, बलिया से माधवेंद्र पांडेय, बनारस से डंडा बनारसी आदि कवियों ने अपनी रचनाएं पेश कीं। इससे पूर्व संस्थापक हरिहर सिंह, प्रबंधक अनन्त कृष्णन, डायरेक्टर नितिमा सिंह प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद कुमार यादव ने लोगों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed