फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Karni Sena District President Devendra Singh challenged former MP Ramakant Yadav over sp leader beaten case

पूर्व सांसद रमाकांत यादव को करणी सेना के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने दिया चैलेंज, जानें क्या है मामला

Thu, 04 Feb 2021 05:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 04 Feb 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
Karni Sena District President Devendra Singh challenged former MP Ramakant Yadav over sp leader beaten case
रमाकांत यादव - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में बीते शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सपा नेता महेंद्र चौहान की पिटाई करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा। घटना के बाद महेंद्र चौहान के घर पहुंचे पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने अपने बयान में करणी सेना को खुली चुनौती दी।

विज्ञापन


इस बात की जानकारी होने पर जमानत पर रिहा हुए करणी सेना के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने पूर्व सांसद को खुली चुनौती दी। अपने बयान में देवेंद्र सिंह ने कहा रमाकांत जब और जहां चाहे मुझसे मिल सकते हैं। मैं उन्हें खुली चुनौती देता हूं। मेरा किसी समाज से कोई वास्ता नहीं, लेकिन यदि किसी ने मेरे समाज को कुछ कहा तो मैं शांत रहने वालों में से नहीं हूं।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
मधुबन नगर पंचायत के मनोनीत सभासद राहुल दीक्षित का शनिवार की रात वीडियो वायरल हुआ था। इसमें राहुल ने मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए वन मंत्री दारा सिंह चौहान की तारीफ की थी। मुख्यमंत्री पर टिप्पणी की शिकायत मिलने पर पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसकी जानकारी होने पर करणी सेना ने रविवार को कलेक्ट्रेट पर दारा सिंह चौहान के पोस्टर पर छपी फोटो के साथ दुर्व्यवहार किया था। इसकी जानकारी होने पर सोमवार को चौहान समाज के अध्यक्ष और सपा के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव महेंद्र चौहान कलेक्ट्रेट पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह घटना के बाबत सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। इसी दौरान उनका सामना करणी सेना के कार्यकर्ताओं से हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। सपा के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधु ने बीच बचाव का प्रयास किया थी। शैलेंद्र यादव ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में महेंद्र को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इससे पहले उनको बंदूक से भी डराया गया। घटना की बाबत कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

घटना के बाद घायल सपा नेता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। जिसमें करणी सेना के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह सहित चार लोगों को नामजद किया गया। साथ ही सपा ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 48 घंटे का समय दिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। अभी घटना के 12 घंटे हुए थे कि चौहान विस्थापित राजपूताना मंच के लोगों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के लिए संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप दिया।

ज्ञापन सौंपने वाले राष्ट्रीय संयोजक जितेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि चौहान समाज के लोगों पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द होनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो हम इसके खिलाफ आंदोलन करेंगे। अभी ज्ञापन देने का मामला चल ही रहा था कि कोतवाली पुलिस ने करणी सेना भारत के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह को एक रेस्टोरेंट से नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया।

इस दौरान शहर कोतवाली प्रभारी रामसिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सपा नेता की पिटाई करने में शामिल था। नामजद होने के कारण पुलिस देवेंद्र की तलाश कर रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उसे रेस्टोरेंट से दबोचा गया। बाकी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस प्रयासरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed