फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   karagar

बदमाश लालू का पनाहगाह गया जेल

Fri, 05 Jul 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
karagar
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र डोडापुर गांव निवासी बदमाश विनोद यादव उर्फ लालू यादव के पनाहगाह को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बदमाश की कुर्की के दौरान उसके सामान को अपने घर रखने के बाद सभी सामानों केे अपने कब्जे में ले लिया। कार्रवाई के दौरान सीओ सिटी राजकुमार और शहर कोतवाली, सरायलखंसी और दक्षिणटोला थाने के प्रभारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। बताते चलें कि डोडापुर गांव निवासी विनोद उर्फ लालू यादव के उपर विभिन्न जिले में कुल 56 मुकदमें दर्ज हैं। वहीं लेखपाल धीरज सिंह हत्याकांड में लालू यादव का नाम आने के बाद पुलिस की पकड़ में न आने पर पुलिस ने बीते दिनों लालू यादव के घर की कुर्की की। इस संबध में सीओ सिटी राजकुमार ने बताया कि लालू यादव के कुर्की के एक दिन पूर्व केदार यादव ने उसका ज्यादा सामान अपने घर रख लिया। जिसकी सूचना पुलिस को मिली। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने केदार के घर से लालू के सामान में वाशिंग मशीन, एलईडी लाइट, कैमरा, सोफा, चार आलमारी, बेड, कुर्सी,पासबुक को अपने कब्जे में ले लिया।वहीं सीओ सिटी राजकुमार ने बताया कि लालू यादव केदार के घर आकर रुकता और परिवार के सदस्यों से मुलाकात करता।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केदार को 216 आईपीसी और 216ए आईपीसी में चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed