फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Kabaddi sports dispute over which two villages were fiercely beaten...

चेकिंग के दौरान पकड़े गए तीन शातिर बदमाश, तीनों का किया चालान

Wed, 07 Oct 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Kabaddi sports dispute over which two villages were fiercely beaten...
मऊ। दोहरीघाट थाने की पुलिस ने गश्त के दौरान बुधवार की भोर में रामपुर धनौली गांव के पास से तीन बदमाशों को दबोची। बदमाशों के पास से चोरी की पल्सर बाइक के साथ तमंचा और कारतूस बरामद होने पर पुलिस ने तीनों का विभिन्न धाराओं में चालान किया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दोहरीघाट एसएन यादव ने बताया भोर में वो गश्त पर निकले थे, तभी मुखबिर की सुचना पर वो दोहरीघाट- आजमगढ़ बाई पास पर पहुंचकर गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग शुरु कर दिया। इस दौरान आजमगढ़ की तरफ से आ रही पल्सर को पुलिस ने रोका। लेकिन पुलिस के हाथ देने पर बाइक सवार तीनों लोग भागने का प्रयास किए। इस दौरान पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से पांच किलो गांजा के साथ 315 बोर का तमंचा और सात कारतूस के साथ एक 32 बोर की पिस्टल मय दस कारतूस के बरामद हुई। पूछताछ के दौरान बरामद पल्सर बाइक चोरी की निकली, जिसे पुलिस थाने लाकर सीज कर दी। पकड़े गए बदमाशों में अतुल पटेल आजमगढ़ जिले के रौनापार थाने के बनकटिया गांव का, भानुप्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह गोरखपुर जिले के बेलाघाट थाने के विधनापार गांव का तथा अमरनाथ गोरखपुर जिले के सिकरीगंज थाने के हरैया डांड गांव का निवासी है। पुलिस ने तीनों का विभिन्न धाराओं में चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed