फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Juma prayer performed amidst peace

अमनचैन के बीच अदा हुई जुमे की नमाज

Fri, 17 Jun 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Juma prayer performed amidst peace
जुमे की नमाज को देखते हुए नगर के शाही कटरा मस्जिद के बाहर सुरक्षा में तैनात पुलिस फोर्स।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। जिले में शुक्रवार को जुमे नमाज अमनचैन के बीच मस्जिदों में अदा की गई। हालांकि पुलिस प्रशासन सुरक्षा को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रहा। मस्जिदों के पास फोर्स तैनात रही। कहीं से किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। शहर की शाही मस्जिद सहित सभी प्रमुख और छोटी-बड़ी मस्जिदों में निर्धारित समय पर नमाज अदा की गई। इसके बाद नमाजी अपने घरों को लौट गए। मस्जिदों के आस पास सतर्ककता के तहत फोर्स तैनात रही और अधिकारी स्थिति पर नजर रखे रहे। सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन और सीओ सिटी धनंजय मिश्र ने संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण किया। जबकि यहां एलआईयू भी सक्रिय रही। शहर के माहौल पर पैनी नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे की मदद ली गई। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के निर्देश पर पुलिस ने अपनी ड्यूटी बखूबी निभाई। मधुबन : तहसील क्षेत्र के दरगाह, सिपाह, बीबीपुर, पुराबंधुमल्ल, फतेहपुर, मर्यादपुर, दुबारी गांवों की मस्जिदों पर पुलिस तैनात रही। किसी गड़बड़ी के बिना नमाज सकुशल संपन्न हो गई। एसडीएम कोमल यादव, नवागत सीओ अभय सिंह, प्रभारी निरीक्षक सौरभ राय ने क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों का भ्रमणकर जिम्मेदारों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की थी। दोहरीघाट : क्षेत्र के कस्बा, गोठा, सियरही, बहादुरपुर, नईबाजार स्थित मस्जिदों में जुमे की नमाज सकुशल संपन्न हो गई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मुस्लिम धर्म गुरुओं की अपील पर नमाज अदा कर लोग सीधे घरों को रवाना हुए। इंदारा : अदरी कस्बे की मस्जिदों में शुक्रवार को जुमे की नमाज सुरक्षा के बीच अदा की गई। नमाज संपन्न हो जाने के बाद कोपागंज थाना प्रभारी हरे राम मौर्य, अदरी चौकी प्रभारी लाल साहब गौतम ने नमाजियों को पुलिस प्रशासन का सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed