फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Jos Buttler Cricket Academy defeated Black Panther by 99 runs.

Mau News: जॉस बटलर क्रिकेट अकादमी ने ब्लैक पैंथर को 99 रनों से हराया

Wed, 29 Jul 2026 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Jos Buttler Cricket Academy defeated Black Panther by 99 runs.
नगर के सहादतपुरा ​स्थित मैदान पर आयोजित मैच में शाट लगाता बल्लेबाज। संवाद
शहर के सहादतपुरा स्थित क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित 35-35 ओवरों के सीमित ओवर मैच में जॉस बटलर क्रिकेट अकादमी मऊ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्लैक पैंथर की टीम को 99 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया।
विज्ञापन

जॉस बटलर अकादमी की इस धमाकेदार जीत में बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन योगदान देने वाले राज्यवर्धन को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
मैच की शुरुआत में ब्लैक पैंथर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर मैदान पर उतरी जॉस बटलर क्रिकेट अकादमी की शुरुआत संभलकर हुई।
विज्ञापन

टीम के लिए अभिषेक ने सर्वाधिक 36 रन बनाए, जबकि सोनू ने 31 और राज्यवर्धन ने 28 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं। सुजीत ने भी 12 रनों का योगदान दिया। हालांकि, ब्लैक पैंथर की दिशाहीन गेंदबाजी का सबसे बड़ा फायदा बटलर अकादमी को मिला, जिससे उन्हें 61 रन अतिरिक्त के रूप में मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी की बदौलत पूरी टीम 33.5 ओवर में 216 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाकर ऑलआउट हो गई। ब्लैक पैंथर की ओर से गेंदबाज श्रीजल ने घातक गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि अर्पित को 2 सफलताएं मिलीं। इसके अलावा अभिषेक, अक्षांश, चमन और सचिन ने 1-1 विकेट हासिल किया।
जीत के लिए 217 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लैक पैंथर की शुरुआत बेहद खराब रही। जॉस बटलर अकादमी के गेंदबाजों के सधे हुए आक्रमण के आगे विरोधी टीम का मध्यक्रम ताश के पत्तों की तरह ढह गया।
सलामी बल्लेबाज मोहम्मद अनस ने एक छोर संभालते हुए 55 रनों की जुझारू अर्धशतकीय पारी खेली और अभिषेक ने 14 रन बनाए। लेकिन इन दोनों के अलावा टीम का अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सका।

पूरी टीम 118 रनों के स्कोर पर सिमट गई, जिसमें 22 रन अतिरिक्त के शामिल थे। जॉस बटलर अकादमी के गेंदबाजों ने मैच पर शुरुआत से ही शिकंजा कसे रखा।
राज्यवर्धन और सुजीत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके, वहीं अभिषेक ने 2 तथा अंश व एकांश ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। मैच के अंपायर अभय भारती एवं अभिषेक मौर्य रहे। स्कोरिंग आलोक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed