फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Joint Magistrate inspected the Nagar Panchayat office

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने नगर पंचायत कार्यालय का किया निरीक्षण

Mon, 21 Jun 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Joint Magistrate inspected the Nagar Panchayat office
मधुबन (मऊ)। स्थानीय नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत बनाए जाने के बाद डीएम अमित सिंह बंसल के निर्देश पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आईएएस अजय कुमार गौतम ने नगर पंचायत कार्यालय के साथ ही विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सर्वप्रथम नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। जहां आदर्श नगर पंचायत में बनी नाली, इंटरलाकिंग ,सीसी रोड आदि के संबंध में चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया व ईओ मुकेश कुमार चौधरी से विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके बाद तहसील परिसर में बन रहे बंदी गृह, स्टैंड का निरीक्षण कर निर्माण कार्य में पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने शहीद रोड़, ब्लाक रोड़, तहसील रोड़ के निर्माण के मानकों का निरीक्षण कर थाना रोड का जायजा लिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने नगर पंचायत में स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को और तेज करने की बात कही। नगर पंचायत में दर्जनों जर्जर पड़े मकानों के संबंध में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि यदि कोई विवादित भवन नही है तो भवन स्वामी की अनुमति के बाद जर्जर पड़े मकानों को नगर पंचायत धराशायी करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed