फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   job scammer arrested

नौकरी दिलाने वाला जालसाज गिरफ्तार

Wed, 29 Sep 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
job scammer arrested
मऊ। नौकरी दिलाने के नाम पर 22 लोगों से पैसा लेने के मामले में पुलिस ने बुधवार को जालसाज को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

ताजपुर वार्ड निवासी उमेश राम पुत्र रामदास राम सहित उसके 22 रिश्तेदारो व परिचितों से गाजीपुर जनपद के तरवां थाना क्षेत्र के बिरनो निवासी रामानंद राम पुत्र प्रभुनाथ राम ने बाल एवं पुष्टाहार विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 32 लाख रुपया माह मार्च, अप्रैल में लिया था। पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर स्थानीय थाना में पुलिस ने 28 सितंबर को जालसाज के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश में जुटी हुई थी। बुधवार की सुबह उसे क्षेत्र भ्रमण के दौरान थाना उपप्रभारी उमेशचंद यादव ने उसे क्षेत्र के काझा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर उसे न्यायालय भेज दिया। बतादें कि नगर क्षेत्र के ताजपुर वार्ड निवासी उमेश राम से गाजीपुर जनपद के तरवां थाना बीरनो निवासी रामानंद राम की मुलाकात छह महीने पहले हुई ।रामानंद ने उससे बताया कि बाल एवं पुष्टाहार विभाग में इस समय भर्ती चल रही है, हम आंगनबाड़ी और सुपरवाइजर की नौकरी दिलवा देंगे। नौकरी पाने की लालच में उमेश और उसके 21 रिश्तेदारो ने सब मिलाकर 32 लाख रुपये अधिकारी का नंबर बताकर ट्रांसफर करवा लिया था। लेकिन जालसाज द्वारा समय से नौकरी न दिला पाने के बाद पैसा वापसी करने में आनाकानी करने पर उमेश राम ने थाने में उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed