फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Jewelry worth five lakhs snatched from bullion trader

सराफा कारोबारी से पांच लाख के गहने छीने

Wed, 21 Jul 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Jewelry worth five lakhs snatched from bullion trader
मऊ। मुहम्मदाबाद चिरैयाकोट मार्ग पर नेवादा पुलिया के पास बाइक सवार से दो बाइक पर सवार चार असलहाधारी बदमाशों ने पांच लाख रुपये के सोने के आभूषण लूट लिए। घटना बुधवार दोपहर तीन बजे की है। रानीपुर, चिरैयाकोट और मुहम्मदाबाद गोहना थाने की पुलिस घटनास्थल को अपने क्षेत्र से बाहर की बता रही थीं। देर शाम तक पीड़ित की एफआईआर नहीं दर्ज हुई थी।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के माहपुर गांव निवासी मेराज उर्फ गोलू जो कि करहां बाजार में सराफा व्यवसाई विक्की वर्मा की दुकान का कर्मचारी है। बुधवार को वह मेहनगर आजमगढ़ में विक्की की दुकान के रिश्तेदार के घर से बाइक की डिकी में आभूषण रखकर आ रहा था। चिरैयाकोट करहां रोड पर नेवादा पुलिया के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसकी बाइक को धक्का मार कर गिरा दिया और गिरते ही उसकी बाइक की डिकी तोड़कर आभूषण निकालने लगे। मेराज ने विरोध किया तो बदमाशों ने असलहे की मुठिया से मारकर उसे घायल कर दिया साथ ही उसका मोबाइल छीन कर फेंक दिया।
विज्ञापन

घटनास्थल को लेकर तीन थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। मेराज के अनुसार बदमाश लगभग पांच लाख रुपये के गहने लूट ले गए हैं। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बाबत सीओ मुहम्मदाबाद गोहना राजकुमार सिंह ने कहा कि उन्हें लूट की घटना की जानकारी नहीं हैं। यह घटना उनके सर्किल के बाहर जहानागंज थाना क्षेत्र में होना पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed