{"_id":"688e51626593afc4e30e532f","slug":"jewelleries-and-other-items-stolen-from-former-chiefs-house-mau-news-c-295-1-mau1002-131624-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पूर्व प्रधान के घर से गहने और सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पूर्व प्रधान के घर से गहने और सामान चोरी
विज्ञापन
दोहरीघाट थाना क्षेत्र सियरही गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने पूर्व प्रधान जयप्रकाश राय के दो मंजिला मकान से चार जोड़ी चांदी का पायल और 12 साड़ियां और सामान चुरा लिया।
जयप्रकाश अपनी बेटी के साथ घर में रहते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात भी खाना खाकर दोनों अपने अपने कमरे में सो गए। रात में चोर दूसरे तल पर बने कमरे की खिड़की का ग्रिल काटकर अंदर घुसे।
नीचे ऊपर पांच कमरों का ताला काटकर सभी अलमारी और बक्सा खंगाला। उनके हाथ केवल 12 महंगी साड़ियां और चार जोड़ी पायल ही लगा। जयप्रकाश राय शनिवार की सुबह उठे तो देखा कि सभी कमरों का ताला खुला हुआ है।
विज्ञापन
अंदर जाकर देखा तो सभी अलमारियां खुली थीं और सामान बिखरे पड़े थे। जयप्रकाश ने बताया कि उनके घर में कोई नहीं रहता है। कहीं जाने के बाद घर में केवल बेटी अकेली रहती है ऐसे में चोरी की आशंका के चलते सोने के सभी आभूषण बैंक लॉकर में जमा कर दिए हैं।
सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस ने पहुंचकर जांच की। जयप्रकाश राय ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि घटने के संबंध में मौखिक सूचना मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
कुत्तों की आवाज सुनकर भागे चोर
पूर्व प्रधान के घर चोरी के बाद चोरों ने सियरही कंपोजिट विद्यालय में भी चोरी का प्रयास किया लेकिन कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर वहां से भाग गए। पहले मुख्य गेट का ताला तोड़कर रसोईघर में रखे सामान चोरी करने के फिराक में थे लेकिन एक ताला तोड़ने के बाद अंदर प्रवेश नहीं कर पाए।