फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Irregularities: Center administrators of three examination centers were changed

Mau News: अनियमितता तीन परीक्षा केंद्राें के बदले गए केंद्र व्यवस्थापक

Sun, 02 Mar 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Irregularities: Center administrators of three examination centers were changed
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच वायस रिकाॅर्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। पहली पाली में हाईस्कूल गणित की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में हाईस्कूल संगीत गायन और इंटरमीडिएट नागरिक शास्त्र की परीक्षा हुई। दोनों पालियों में अनियमितता मिलने पर तीन परीक्षा केंद्राें केंद्र व्यवस्थापक और वाह्य केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया गया।
विज्ञापन

पहली पाली में बोर्ड से नियुक्त स्टेट ऑब्जर्वर अनिल भूषण चतुर्वेदी ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में दो परीक्षा केंद्रों पर गड़बड़ी मिली। दूसरी पाली में मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल दिनेश सिंह ने तीन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। एक परीक्षा केंद्र पर तैनात केंद्र व्यवस्थापक बाहर बैठी मिलीं। केंद्र व्यवस्थापक को बदलने का आदेश दिया। परीक्षा में 35658 के सापेक्ष 32489 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

परीक्षा के तीसरे दिन शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल गणित की परीक्षा हुई। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 135 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बोर्ड से नियुक्त ऑब्जर्वर अनिल भूषण चतुर्वेदी ने पहली पाली मेंं शांतानंद स्वतंत्र भारत इंंटर काॅलेज अमिला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरे की रिकाॅर्डिंग में परीक्षार्थी बातचीत करते मिले। केदारनाथ इंटर काॅलेज टेघना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यहां भी परीक्षार्थी आपस में बातचीत करते मिले। वहीं दो कक्ष निरीक्षक बिना आईडी के मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक को कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया। पहली पाली की परीक्षा 32807 के सापेक्ष 29882 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं दूसरी पाली में हाईस्कूल संगीत गायन में पंजीकृत 299 के सापेक्ष 288 परीक्षार्थी शामिल हुए। इंटरमीडिएट नागरिक शास्त्र में 2488 के सापेक्ष 2319 परीक्षार्थी शामिल हुए।
वहीं दूसरी पाली में मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल दिनेश सिंह ने शारदा देवी आर्य बालिका इंटर काॅलेज लोहाटिकट का निरीक्षण किया। निरीक्षण में गड़बड़ी मिली। अवशेष प्रश्नपत्र कोे स्ट्रांग रुम के डबल लाक में नहीं रखा गया था। केंद्र व्यवस्थापक बाहर बैठी मिलीं। केंद्र व्यवस्थापक को बदलने का आदेश दिया। रामनगीना इंटर कालेज तेदुली का निरीक्षण किया।

इन परीक्षा केंद्रों पर की गई कार्रवाई
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल,इंटरमीडिएट परीक्षा में शनिवार कोबोर्ड से नियुक्त स्टेट ऑब्जर्वर और संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल दिनेश सिंह ने निरीक्षण रिपोर्ट मिलने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने तीन परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक और वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों को कार्यमुक्त कर बदल दिया। शारदा देवी आर्य बालिका इंटर काॅलेज लोहाटिकट में तैनात वाह्य केंद्र व्यवस्थापक को कार्यमुक्त कर दिया। सचल दस्ता के निरीक्षण में अनियमितता मिलने पर चंद्रदेव स्मारक इंटर काॅलेज खानपुर मेें केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक को कार्यमुक्त कर दिया। मां वैष्णो देवी इंटर काॅलेज के केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक को कार्यमुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed