फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Investigation: In the investigation, police found a young man injured in a bullet in his house

तफ्तीश: जांच में पुलिस ने पाया घर में चली गोली से घायल हुआ युवक

Fri, 09 Oct 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Investigation: In the investigation, police found a young man injured in a bullet in his house
मऊ/बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम गोली लगने से घायल हुए युवक की घटना में जांच के बाद पुलिस ने मामले को संदिग्ध माना। जांच के बाद पुलिस का मानना है कि युवक को टहने के दौरान किसी ने गोली नहीं मारी, बल्कि उसे गोली घर के कमले में खुद से लगी। पुलिस की मांने तो घायल के घर में कोई लाइसेंसी असलहा नहीं है, ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा कि युवक अवैध असलहें की टेस्टिंग कर रही था, इस दौरान असलहा फायर कर गया। जिससे युवक घायल हुआ। युवक को बचाने के लिए परिवारीजन ने घटना को दूसरा रूप देने का प्रयास किया। लेकिन जांच में असलियत सामने आ गई।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवननाथ त्रिपाठी ने बताया कि गन शाट इंजरी की घटना में सदैव पहली सूचना पुलिस को दी जाती है। लेकिन जयसिंहपुर गांव निवासी युवक रिपुंजय को गोली लगने के बाद पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई। अस्पताल से सूचना मिलने पर जब पुलिस घायल के घर पहुंची। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने घंटे भर से ज्यादा समय तक घर का दरवाजा नहीं खोला। बाद में दरवाजा खुला और पुलिस अंदर पहुंची, तो देखा कि कमरे का फर्श धुला गया है। कारण पूछने पर वो कुछ नहीं बता सकें। लेकिन जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि दीवार पर खून के छींटें पड़े है। जिसे लोग धोना भुल गए थे। इस तरह से स्पष्ट हो गया, युवक को घर के बाहर नहीं घर में गोली लगी। इस तरह से मामला संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस वापस लौट गई। लेकिन घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को देर शाम तक घायल के परिवार से कोई भी व्यक्ति रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने पर नहीं पहुंचा। बताते चले जयसिंहपुर गांव निवासी रिपुंजय सिंह सिर में बृहस्पतिवार की रात गोली लगी। इस दौरान परिवार के सदस्य उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुं्चे। पूछे जाने पर परिजनों ने बताया कि रिपुंजय खाना खाकर घर से टहलने निकला था। तभी अज्ञात बदमाशों ने उसकी कनपटी में सटाकर गोली मार दिया। जांच के बाद डाक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देख उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। दूसरी तरफ घायल की हालत स्थिर बताई जाती है। एएसपी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, जल्द ही घटना के वास्तविक कारणों की जानकारी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed