फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Intermittent rain in mau

रुक-रुक कर होती रही बारिश

Wed, 23 Jan 2019 11:30 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Wed, 23 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Intermittent rain in mau
नगर के चकमेंहदी में बारिश के बाद लगा पानी। - फोटो : mau
जिले में बारिश ने एक बार फिर ठंड बढ़ा दी। पारा नीचे आने से सर्द हवाएं चलती रहीं। बरसात से हुई फिसलन के चलते दुपहिया वाहन सवार चोटिल हुए। हालांकि बरसात को लेकर किसानों में प्रसन्नता रही। जानकार बारिश को गेंहू की फसल के लिए फायदेमंद बता रहे। उधर, ठंड बढ़ने से लोग अलावा का सहारा लेते देखे गए। स्कूलों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति भी आम दिनों कम रही।
विज्ञापन


बुधवार को बरसात होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम पारा 12 डिग्री पर पहुंच गया। तड़के से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। 10 बजे तक गरज और बिजली चमकने के बीच बारिश होने लगी। हालांकि रुक -रुक कर हुई बारिश से लोग परेशान रहे।  सड़कों पर स्कूल बस का इंतजार कर रहे बच्चे भींग गए। सरकारी विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति कम रही।  बारिश होने से मुख्य मार्ग सहित ग्रामीण इलाकों के संपर्क मार्गो पर फिसलन होने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। उधर, किसान बरसात से खुश दिखे। कृषि विशेषज्ञ बारिश को गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद बता रहे हैं।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार का कहना है कि  हल्की बारिश फसलों खासकर गेहूं की फसल के लिए वरदान साबित होगी। हल्की बारिश फसलों में खाद की तरह काम करेगी। जिन खेतों मेें सिंचाई एक दो दिन पहले की गई है वहां जलजमाव नहीं होना चाहिए। जलनिकासी का प्रबंध करना चाहिए। पिपरीडीह : क्षेत्र के पिपरी, उस्मानपुर, रैकवारडीह, सुअराबोझ सहित  विभिन्न इलाकों में बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए। मुख्य मार्ग पर फिसलन होने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मधुबन :  मौसम के बदले मिजाज से किसानों के चेहरे खिल गए। चट्टी चौराहों पर लोग अलाव जलाते नजर आए। गेहूं, चना, मटर, सरसो के लिए इसे फायदेमंद बताया जा रहा।  किसान हरिओम मौर्य, शंशाक तिवारी, प्रमोद यादव ने बताया कि अब बारिश से उनकी फसलों को संजीवनी मिल सकेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed