फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Interlocking paving worth 29.99 lakh sank during the first rain.

Mau News: 29.99 लाख की इंटरलॉकिंग पहली बारिश में धंसी

Fri, 17 Jul 2026 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Interlocking paving worth 29.99 lakh sank during the first rain.
घोसी द्वारा नगर पंचायत कार्यालय के सामने स्थित पोखरी के सुंदरीकरण के लिए हुई इंटरलाकिंगधंसने के
आदर्श नगर पंचायत घोसी द्वारा नगर पंचायत कार्यालय के सामने स्थित पोखरी के सुंदरीकरण पर लगभग 29.99 लाख रुपये खर्च किए गए, लेकिन पहली ही बारिश ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पोल खोल दी।
विज्ञापन

बारिश के बाद पोखरी के चारों ओर बिछाई गई इंटरलॉकिंग कई स्थानों पर धंस गई। इसके बाद कार्यदायी संस्था ने क्षतिग्रस्त इंटरलॉकिंग को उखाड़ तो दिया, लेकिन अब तक दोबारा निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन

इससे क्षेत्र उजाड़ पड़ा है और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागेंद्र मद्धेशिया जीतू और रजनीश चौरसिया ने कहा कि यदि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप किया गया होता तो पहली बारिश में इंटरलॉकिंग इस तरह नहीं धंसती।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवनीश कुमार एवं गणेश ने पूरे निर्माण कार्य की स्वतंत्र तकनीकी जांच, गुणवत्ता परीक्षण तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

कोट---
कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य की पुनः जांच कर निर्धारित मानकों के अनुरूप खामियों को दूर करते हुए कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। -अनिल कुमार, ईओ घोसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed