फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Instructions to raid against illegal liquor and adulterated food items

Mau News: अवैध शराब तथा मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ छापेमारी का निर्देश

Tue, 28 Feb 2023 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Instructions to raid against illegal liquor and adulterated food items
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में सेवायोजन एवं आबकारी विभाग के कार्यो तथा खाद सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन समिति की समीक्षा बैठक हुई।
विज्ञापन

सेवायोजन विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान सहायक सेवायोजन अधिकारी एम आर प्रजापति ने बताया कि आगामी 15 मार्च को मधुबन विधानसभा में 39वां रोजगार मेले का आयोजन प्रस्तावित है। सेवा मित्र पोर्टल के माध्यम से सेवा प्रदाता एवं सेवा मित्रों द्वारा जनपद के समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों तथा शासकीय कार्यालयों में सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं,परंतु जनपद स्तरीय कार्यालयाध्यक्षों द्वारा इस व्यवस्था का अधिक प्रयोग नहीं किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य आईटीआई को कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले समस्त प्रशिक्षणार्थियों का सेवायोजन पोर्टल पर 15 मार्च तक रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया। सेवा मित्र व्यवस्था का उपयोग सरकारी कार्यालयों में बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक को एक सप्ताह के अंदर सभी विभागों की बैठक कर सेवा मित्र पोर्टल के माध्यम से सेवा प्रदाता एवं सेवा मित्रों का अधिक से अधिक प्रयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने होली के मद्देनजर नकली एवं अवैध शराब की रोकथाम के लिए अभियान चलाकर दुकानों पर नियमित छापेमारी का निर्देश दिया।खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन समिति की बैठक के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित ने बताया कि जनवरी माह में कुल 16 छापों के दौरान 17 नमूने संग्रहित किए गए। अब तक प्राप्त 50 रिपोर्टों में से 22 मानक के विपरीत, चार असुरक्षित एवं सात मिथ्याछाप पाए गए।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य खाद सुरक्षा अधिकारी को होली के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट शंका को देखते हुए बड़े प्रतिष्ठानों सहित सभी संदेह वाले खाद्य प्रतिष्ठानों पर नियमित छापेमारी करने का निर्देश दिया। इस दौरान समस्त जिलास्तरीय अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed