फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Instructions to give adverse entry to BDO Pardahan

बीडीओ परदहां को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश

Tue, 01 Jun 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Instructions to give adverse entry to BDO Pardahan
मऊ। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने परदहां ब्लाक क्षेत्र के अस्थाई पशु आश्रय स्थल रणबीरपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में तमाम अनियमितता मिली। विभागीय अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान पशु आश्रय स्थल की व्यवस्थाएं ठीक नहीं मिली। पशु आश्रय स्थल पर शेड की क्षमता से अधिक पशु पाए गए। जिससे कि वर्षा में पशु भीगे गए थे। पशु आश्रय स्थल पर साफ-सफाई की स्थिति भी ठीक नहीं मिली। पशुओं के प्रयोग के लिए चारागाह की भूमि पर नैपियर घास लगाए जाने के निर्देश माह जनवरी में दिए गया था परंतु उक्त का अनुपालन मौके पर नहीं पाया गया।
विज्ञापन

इस पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी अखिलेक्ष गुप्ता को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। उपकृषि निदेशक तथा नोडल अधिकारी एसपी श्रीवास्तव को चेतावनी जारी किया। पशु आश्रय स्थल से संबंधित किसी भी कार्य में शिथिलता या अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अजय गौतम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, रामसिंह वर्मा मुख्य विकास अधिकारी, एसपी श्रीवास्तव उप कृषि निदेशक, अखिलेश गुप्ता खंड विकास अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed