फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Instructions given for cleaning of drains and adequate availability of electricity in the industrial area:

औद्योगिक क्षेत्र में नालों की सफाई और बिजली की पर्याप्त उपलब्धता का दिया निर्देश:

Mon, 27 Jun 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Instructions given for cleaning of drains and adequate availability of electricity in the industrial area:
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में जिलास्तरीय उद्योग बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। इसमें योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ ही व्यापारियों की समस्या और शहर में पार्किंग की दिक्कत को लेकर चर्चा की गई। औद्योगिक क्षेत्र में नालों की सफाई और बिजली की पर्याप्त उपलब्धता का जिलाधिकारी ने निर्देश दिया। साथ ही डिस्ट्रिक्ट लेवल एक्सपोर्ट प्रमोशन कमेटी, ओडीओपी योजना के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा की गई। डीएम ने बैंकों में लंबित आवेदनों का यथाशीघ्र निस्तारण कराने के लिए लीड बैंक मैनेजर को निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त राजेश रोमन ने कहा कि प्रधानमंत्री सृजन रोजगार योजना के तहत लक्ष्य 42 के मुकाबले 39 आवेदन पत्रों को बैंकों में भेज दिया गया है। इसमें से नौ आवेदन पत्रों की स्वीकृति/वितरण की कार्रवाई की जा चुकी है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य 53 के मुकाबले 60 आवेदन पत्र बैंकों में भेजे गए हैं। आठ आवेदन पत्रों की स्वीकृति/वितरण की कार्रवाई की जा चुकी है। जिलाधिकारी ने लीड बैंक मैनेजर को निर्देश दिया कि बैंकों में लंबित आवेदनों का यथाशीघ्र निस्तारण कराएं। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत अब तक 275 लोगों को प्रशिक्षण कराया जा चुका है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाइन शिफ्टिंग की चर्चा के दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत ने बताया कि इस संदर्भ में एमडी को पत्र लिखा जा चुका है। जिलाधिकारी ने इस संबंध में तत्काल एमडी से संवाद स्थापित कर आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिया। औद्योगिक क्षेत्र सहादतपुरा में नाला एवं पानी की निकासी पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को पुराने नालों को व्यवस्थित करने के साथ ही नए नाले के निर्माण को लेकर कार्य योजना तैयार कर यथाशीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिया। औद्योगिक क्षेत्र सहादतपुरा में बिजली तार के ढीला होने पर भी चर्चा हुई। औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर में बार-बार बिजली ट्रीपिंग पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को इसमें सुधार लाने का निर्देश दिया। व्यापार बंधु की बैठक के दौरान शहर में पार्किंग की व्यवस्था न होने की चर्चा के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं चेयरमैन द्वारा संयुक्त प्रयास करके पार्किंग के लिए जगह का चिन्हीकरण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उद्यमियों द्वारा ओडीओपी योजना को लेकर एक कार्यशाला के आयोजन कराने का आग्रह जिलाधिकारी से किया गया। जिलाधिकारी ने शीघ्र ही ओडीओपी योजना को लेकर कार्यशाला के आयोजन का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed